लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव : बेलगाम लोकसभा सीट और बसवकल्याण विधानसभा सीट पर भाजपा जीती

By भाषा | Updated: May 2, 2021 21:24 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो मई भाजपा ने कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट और बसावकल्याण विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की है जबकि मस्की विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

राज्य की एक लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को उपचुनाव कराए गए थे और रविवार को नतीजे घोषित किए गए।

अधिकारियों के मुताबिक बेलगाम लोकसभा सीट पर भाजपा की मंगला सुरेश अंगडी ने अपने निटकतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सतीश जरकीहोली को 5,240 मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी को कुल 4,40,327 मत मिलें

मंगला भाजपा की इस सीट से सांसद रहे और पूर्व रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की पत्नी है जिनकी पिछले साल कोविड-19 से मौत हो गई थी। वहीं जरकीहोली कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष और बेलगावी जिले के यमकनमर्दी सीट से विधायक हैं।

महाराष्ट्र एकीकरण समिति और शिवसेना समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी शुभम विक्रांत शेलके तीसरे स्थान पर रहे हैं और उन्हें करीब 1.24 लाख मत मिले।

बसवकल्याण से भाजपा के शरानु सलागर ने कांग्रेस की माला बी नरायण राव को हराया जो निवर्तमान कांग्रेस विधायक दिवंगत नरायण राव की पत्नी हैं जिनकी मौत पिछले साल कोविड- 19 की वजह से हुई थी।

अधिकारियों के मुताबिक सलागर को 38,999 मत मिले जबकि माला को 27,406 मतों से संतोष करना पड़ा। जनता दल (सेक्युलर) प्रत्याशी सैयद यसरुब अली कादरी 9,509 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

मस्की में कांग्रेस प्रत्याशी बसनगौड़ा तुरविहल ने 30,606 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पार्थपागौडा पाटिल को मात दी। तुरविहल को 86,222 मत मिले।

पाटिल पूर्व में कांग्रेस की टिकट पर जीते थे लेकिन वर्ष 2019 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी के विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

उन्होंने बेलगावी की जनता को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी मस्की सीट पर जीत दर्ज करने पर तुरविहल को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह