लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव: बेलगाम लोकसभा क्षेत्र में 13.20, बसावकल्याण में 19.48, मास्की में 19.30 %मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 13:45 IST

Open in App

बेंगलुरू, 17 अप्रैल कर्नाटक में बेलगाम लोकसभा क्षेत्र तथा बसावकल्याण एवं मास्की विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को उपचुनाव के दौरान पहले चार घंटे में क्रमश: 13.20, 19.48 तथा 19.30 फीसद मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुबह सात बजे कोविड-19 के नियमों के अनुपालन के बीच मतदान प्रारंभ हुआ जो शाम सात बजे तक चलेगा।

इन तीनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में 22,68,038 मतदाता हैं जिनके लिए 3197 मतदान केंद्र बनाये गये हैं । तीनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

बेलगाम में दस, बसावकल्याण में 12 और मास्की में आठ प्रत्याशी अपनी अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। इन प्रत्याशियों में चार महिलाएं हैं। मतगणना दो मई को होगी।

बेलगाम लोकसभा सीट और बसावकल्याण विधानसभा सीटों पर क्रमश: केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगाडी और विधायक बी नारायण राव के पिछले साल कोविड-19 संक्रमण से निधन हो जाने से उपचुनाव कराये जा रहे हैं।

मास्की विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रतापगौडा पाटिल को अयोग्य ठहराये के बाद उपचुनाव कराये जा रहे हैं। वह 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे और अब भाजपा में हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस तीनों ही सीटों के लिए जद्दोजेहद कर रही हैं। जनता दल सेकुलर ने अपने को बसावकल्याण सीट तक ही अपने को सीमित कर लिया है और उसने मास्की एवं बेलगाम में प्रत्याशी नहीं उतारा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos