लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः येदियुरप्पा ने भेजा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सिद्धारमैया और एचडी कुमारस्वामी को न्योता

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 26, 2019 13:54 IST

कर्नाटकः आज सुबह बीएस येदियुरप्पा ने गवर्नर वजुभाई वाला से मुलाकात की है और सरकार बनाने का दावा पेश किया। गवर्नर से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें आज शाम 6 बजे शपथ ग्रहण की अनुमति मिल गई है और वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेशाध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा शुक्रवार शाम को चौथी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं।इस बीच उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सूबे के कई दिग्गज नेताओं को न्योता भेजा है।उन्होंने कांग्रेस के नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। 

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेशाध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा शुक्रवार शाम को चौथी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सूबे के कई दिग्गज नेताओं को न्योता भेजा है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। 

इसके अलावा जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि इस प्रोग्राम में दोनों नेता शामिल होते हैं या नहीं इस पर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। दरअसल, बीएस येदियुरप्पा आज शाम छह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। 

इससे पहले आज सुबह बीएस येदियुरप्पा ने गवर्नर वजुभाई वाला से मुलाकात की है और सरकार बनाने का दावा पेश किया। गवर्नर से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें आज शाम 6 बजे शपथ ग्रहण की अनुमति मिल गई है और वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल से मुलाकात कर बीएस येदियुरप्पा ने 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा और बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है।

गौरतलब है विधानसभा अध्यक्ष ने बीते दिन गुरुवार को तीन बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी। राज्य में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के गिरने के तीन दिन बाद बीजेपी ने इसकी घोषणा की है।

आपको बता दें कि 24 जुलाई को कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी की सरकार विश्वास प्रस्ताव पास नहीं कर पाई थी। कांग्रेस-जेडीएस को मात्र 99 और भाजपा को 105 वोट मिले थे। ऐसे में बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया था। गुरुवार को ही कर्नाटक बीजेपी के नेताओं ने नई दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)एचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैयाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं