कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरने पर कांग्रेस समर्थकों ने किया 'नागिन डांस'

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2018 19:03 IST2018-05-19T18:13:48+5:302018-05-19T19:03:23+5:30

बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश किया था। बीजेपी के पास 104 सीटें थी लेकिन बहुमत के लिए उसे 112 सीटों की जरूरत थी।

Karnataka, bs yeddyurappa, congress nagin dance bjp | कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरने पर कांग्रेस समर्थकों ने किया 'नागिन डांस'

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरने पर कांग्रेस समर्थकों ने किया 'नागिन डांस'

बेंगलुरु, 19 मई: कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के ऐलान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी विधायक नाच-गा कर खुशियां व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नागिन डांस करते देखे गया। आमतौर पर यह विरोधी को चिढ़ाने के लिए किया जाता है।




ये भी पढ़ें: कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार गिरते ही कांग्रेस प्रवक्ता का विवादित बयान- कुत्ते का नाम वजुभाई वाला रखेंगे लोग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से शुरू हुआ राज्य में सत्ता का घमासान शनिवार को अपने अंजाम तक पहुंच गया। कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बीजेपी की कर्नाटक में सरकार गिर गई है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। येदियुरप्पा ने 15 मई को 32वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

ये भी पढ़ें: बीजेपी का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- कांग्रेस की राजनीति, थूको और भागो 

येदियुरप्प्पा के इस्तीफे के साथ कर्नाटक में मचे राजनीतिक घमासान पर शायद अंकुश लग गया है। येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के साथ ही कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट टल गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश किया था। बीजेपी के पास 104 सीटें थी लेकिन बहुमत के लिए उसे 112 सीटों की जरूरत थी। अपने भाषण के दौरान येदियुरप्पा भावुक नजर आए उनकी आंखे भरी हुई थी और गला भी थोड़ा भारी हो गया था।

Web Title: Karnataka, bs yeddyurappa, congress nagin dance bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे