लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : बोम्मई ने बजट के लिए दिया वार्षिक पारिस्थितिक रिपोर्ट का सुझाव

By भाषा | Updated: September 11, 2021 18:57 IST

Open in App

बेंगलुरू, 11 सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने वार्षिक पारिस्थितिक घाटे की रिपोर्ट का विचार रखा है ताकि सरकार राज्य के बजट में इससे संबंधित प्रावधान कर सके।

बोम्मई ने शनिवार को वनवासियों के बलिदान दिवस के अवसर पर कहा, “मैं वन, पर्यावरण और पारिस्थितिक विभाग को हमारी कुल प्राकृतिक संसाधन संपत्ति में वार्षिक नुकसान और कुल घाटे से संबंधित एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का सुझाव दे रहा हूं। आप ऐसा करें और मैं इस साल के बजट में पारिस्थितिक क्षति की भरपाई का प्रावधान करूंगा। यह कर्नाटक के इतिहास में पहली बार होगा।“

मुख्यमंत्री ने कहा, “पारिस्थितिक बजट आज के दौर की आवश्यकता है। यदि हम इस नुकसान की अनदेखी करते रहे तो अंतत: एक दिन यह हमारे लिए विनाशकारी साबित होगा।“

बोम्मई ने प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन को भविष्य के लिए विनाशकारी करार देते हुए कहा कि वनों का अस्तित्व इस बात का प्रमाण है कि पूर्वजों ने उनकी रक्षा की है। इसकी रक्षा करना सभी पर बाध्यकारी है और यह सभी का दायित्व भी है।

उन्होंने कहा कि 20 वर्ष में वनों का विनाश पिछले 2,000 वर्षों में हुई क्षति को पार कर गया है। उन्होंने कहा, "केवल 20 वर्ष में जिस गति से पारिस्थितिक विनाश हुआ है वह बेहद डरावना है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, “यदि हम पारिस्थितिक घाटे का आकलन कर सकते हैं, तो हम नुकसान की भरपाई के लिए बजट का प्रावधान कर सकते हैं। तभी हम पारिस्थितिकी के विनाश को रोक सकते हैं और 50 से 60 प्रतिशत नुकसान की भरपाई की जा सकती है।“

गौरतलब है कि कर्नाटक में 43 लाख हेक्टेयर जंगल का 21.5 प्रतिशत भाग नष्ट हो गया है। उन्होंने अधिकारियों से लकड़ी के तस्करों पर नकेल कसने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे