लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक भाजपा ने शिवसेना नेता संजय राउत के बयान को ‘देश विरोधी’ बताया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:14 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 अप्रैल भाजपा ने मंगलवार को शिवसेना के नेता संजय राउत के इस बयान को ‘कन्नड़-विरोधी’ और ‘देश-विरोधी’ करार दिया कि कन्नड के लोगों को मुंबई में व्यवसाय करने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही भाजपा ने इसे लेकर राज्य के कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।

कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा है।

उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार से कनार्टक के बेलगावी में पार्टी कार्यालय की स्थापना करने का अनुरोध करते हुए राउत ने रविवार को दावा किया था कि अगर सीमावर्ती जिले में मराठी भाषियों पर हमला हुआ तो शिव सैनिक कर्नाटक से आने वाली बसों में तोड़फोड़ करेंगे।

राज्यसभा सदस्य ने यहां तक चेतावनी दे दी कि यदि ऐसी कोई घटना मुंबई में होती है तो ‘‘कन्नड़ों के लिए यहां (मुंबई में) व्यापार/व्यवसाय करना मुश्किल होगा।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि ‘‘किसी को भी उस स्तर तक नहीं जाना चाहिए।’’

राउत के इस बयान के संदर्भ में कर्नाटक भाजपा ने कहा, ‘‘ऐसे में जबकि भारत कोरोना से लड़ रहा है, यह बहुत आश्चर्य की बात है कि शिवसेना नेता संजय राउत देश विरोधी बयान दे रहे हैं।’’

भाजपा ने ट्वीट कर सवाल किया है, ‘‘क्या सिद्धरमैय्या (कर्नाटक विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता) और डी. के. शिवकुमार (राज्य कांग्रेस अध्यक्ष) महाराष्ट्र में अपने गठबंधन सहयोगी के कन्नड़ विरोधी इस बयान की आलोचना करेंगे? क्या वे सोनिया गांधी से एमवीए गठबंधन का साथ छोड़ने को कहेंगे ?’’

बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी कहा कि इस मुद्दे पर कर्नाटक कांग्रेस की चुप्पी दिखाती है कि ‘‘उन्हें कर्नाटक से ज्यादा सत्ता से प्रेम है।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार (महाराष्ट्र की) प्रतिदिन देश के लिए कलंक साबित हो रही है। संकट की घड़ी में जबकि देश को एकजुट होना चाहिए एमवीपी के नेता भाषा के आधार पर लोगों को बांट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू