लाइव न्यूज़ :

शासन के दौरान प्रतिशोध की राजनीति नहीं होगी और वह विपक्ष को साथ लेकर चलेंगे : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: July 26, 2019 18:48 IST

प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस जदएस गठबंधन सरकार पर बरसते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि वह ‘‘तुगलक दरबार’’ था और उसमें विकास अवरुद्ध हो गया था। शुक्रवार को अचानक सरकार के गठन के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन किया और शपथ के लिए तैयार होने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देईमानदार प्रशासन देने का वादा करते हुए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी रेखांकित किया। किसान, मछुआरे, कुम्हार, बुनकर, आदिवासी और वंचित समुदाय को नयी सरकार से बहुत अधिक उम्मीद है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके शासन के दौरान प्रतिशोध की राजनीति नहीं होगी और वह विपक्ष को साथ लेकर चलेंगे।

पद और गोपनीयता की शपथ लेने के लिए राजभवन जाने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हमें प्रशासन में अंतर दिखाना होगा। प्रतशोध की राजनीति नहीं होगी और मैं विपक्ष को साथ लेकर चलूंगा।’’

प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस जदएस गठबंधन सरकार पर बरसते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि वह ‘‘तुगलक दरबार’’ था और उसमें विकास अवरुद्ध हो गया था। शुक्रवार को अचानक सरकार के गठन के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन किया और शपथ के लिए तैयार होने के लिए कहा।

ईमानदार प्रशासन देने का वादा करते हुए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी रेखांकित किया। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका महती है। किसान, मछुआरे, कुम्हार, बुनकर, आदिवासी और वंचित समुदाय को नयी सरकार से बहुत अधिक उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपके (पार्टी कार्यकर्ताओं) समर्थन के बिना मैं उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकता हूं।’’ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले भाजपा नेता काडु मलेश्वर मंदिर गए । यह मंदिर भाजपा के राज्य मुख्यालय से ठीक पीछे स्थित है। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं