लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सरकारः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले राज्य के भाजपा नेता, विकल्प पर चर्चा

By भाषा | Updated: July 25, 2019 16:52 IST

जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, मधुस्वामी, बसावराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र समेत कर्नाटक भाजपा के नेताओं ने शाह से मिलकर राज्य में घटनाक्रम तथा पार्टी के सामने मौजूद विकल्पों के बारे में चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा इकाई अगली सरकार बनाने के लिए दावा करना चाहती है।भाजपा सावधानी से कदम बढ़ा रही है क्योंकि अध्यक्ष के फैसले का अगली सरकार के भविष्य पर गंभीर असर हो सकता है।

कर्नाटक के भाजपा नेताओं के एक समूह ने राज्य में कांग्रेस-जद (एस) सरकार के गिरने के बाद विकल्प पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा इकाई अगली सरकार बनाने के लिए दावा करना चाहती है, लेकिन अगले कदम के लिए केंद्रीय नेतृत्व की अनुमति का इंतजार कर रही है। जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, मधुस्वामी, बसावराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र समेत कर्नाटक भाजपा के नेताओं ने शाह से मिलकर राज्य में घटनाक्रम तथा पार्टी के सामने मौजूद विकल्पों के बारे में चर्चा की।

विधानसभाध्यक्ष रमेश कुमार ने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 15 बागी विधायकों के त्यागपत्र और उन्हें निष्कासित करने के लिए पार्टी की याचिकाओं पर अभी तक फैसला नहीं किया है। ऐसे में भाजपा सावधानी से कदम बढ़ा रही है क्योंकि अध्यक्ष के फैसले का अगली सरकार के भविष्य पर गंभीर असर हो सकता है।

राज्य को 31 जुलाई के पहले वित्त विधेयक भी पारित करना होगा। सूत्रों ने बताया कि महीने के अंत तक अगर सरकार इसे नहीं रख पाएगी तो विधेयक का मार्ग प्रशस्त करने के लिए राष्ट्रपति शासन लागू करना संवैधानिक बाध्यता होगी। इस वजह से भाजपा भी कानूनी विकल्पों पर परामर्श ले रही है। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)बीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह