लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक भाजपा नेता हत्याकांड: कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं दो अन्य के विरूद्ध आरोपपत्र दायर

By भाषा | Updated: February 2, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कर्नाटक की पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे विनय कुलकर्णी एवं दो अन्य के विरूद्ध धारवाड़ के भाजपा जिला पंचायत सदस्य योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में आरोपपत्र दायर किया है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने धारवाड़ की विशेष अदालत में कुलकर्णी के अलावा चंद्रशेखर इंडी और शिवानंद बिरदार के विरूद्ध भी आरोपपत्र दायर किया है।

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों की गौड़ा से व्यक्तिगत दुश्मनी और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी क्योंकि गौड़ा ने 2016 में जिला पंचायत के चुनाव से हटने की उनकी पेशकश ठुकरा दी थी।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘ जांच से सामने आया कि पूर्व मंत्री ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर साजिश रची एवं उसके अनुसार उनका एक सहयोगी हत्या करने पर राजी हुआ। आरोप यह भी है कि आरोपियों द्वारा जमीन का एक सौदा किया गया था और कथित जमीन विवाद को हत्या की वजह के रूप में पेश किया गया। इसके अलावा सीबीआई ने तीन देशी पिस्तौल भी जब्त की। ’’

अधिकारियों के अनुसार बेंगलुरु से आये हत्यारों को हत्या के पहले प्रयास के दिन सात जून 2016 की रात को कुलकर्णी के एक भरोसेमंद के रिसोर्ट में ठहराया गया।

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि कुलकर्णी के एक सहयोगी ने बेंगलुरु से अन्य आरोपी का इंतजाम किया था और वे दो बार धारवाड़ गये थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पहले मौके पर वे उक्त आरोपी (कुलकर्णी) द्वारा कथित रूप से डांडेली में किये गये इंतजाम के तहत एक रिसोर्ट में ठहरे थे। उन्होंने दूसरी कोशिश के दौरान कथित रूप से हत्या की। ये आरोपी अपराध करने के बाद भाग गये।’’

कुलकर्णी 2013 में धारवाड़ से विधानसभा चुनाव जीते थे लेकिन 2018 में वह भाजपा के अमृत अयप्पा देसाई से हार गये।

अधिकारियों के अनुसार 15 जून, 2016 को भाजपा के जिला पंचायत सदस्य गौड़ा की अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी। सीबीआई ने कर्नाटक सरकार की सिफारिश पर यह जांच अपने हाथ में ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर