लाइव न्यूज़ :

सीएम येदियुरप्पा से कई विधायक असंतुष्ट, 40 से ज्यादा विधायकों से मिले अरुण सिंह, विश्वनाथ बोले-मुख्यमंत्री कुर्सी पर रहने लायक नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 18, 2021 15:46 IST

कर्नाटक में भाजपा में कलह बढ़ने और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को हटाने की अटकलों के बीच प्रदेश के लिए पार्टी के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में राजनीतिक संकट का आकलन करने के लिए विधायकों और अन्य नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।विधान परिषद सदस्य एच विश्वनाथ ने कहा कि सीएम का परिवार हर मामले में दखल दे रहा है।मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एम पी रेणुकाचार्य और एस आर विश्वनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

बेंगलुरुः कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ कई विधायक हैं। वह लगातार सीएम के खिलाफ हमला कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस और जदएस ने भाजपा पर हमला किया है। 

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के सहयोगी और विधान पार्षद ए एच विश्वनाथ ने सरेआम येदियुरप्पा को हटाने की मांग की और मुख्यमंत्री के छोटे बेटे बी वाई विजयेंद्र पर भ्रष्टाचार और प्रशासन में दखल देने के आरोप लगाए। अरुण सिंह कर्नाटक में राजनीतिक संकट का आकलन करने के लिए विधायकों और अन्य नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

विधान परिषद सदस्य एच विश्वनाथ ने कहा कि सीएम का परिवार हर मामले में दखल दे रहा है। उनमें सरकार चलाने की ताकत नहीं है। छोटा बेटा बी वाई विजयेंद्र प्रशासन का काम कर रहा है। सीएम ने उसे छूट दे रखी है। उम्र और स्वास्थ्य के चलते ऐसा हुआ है।

आचरण से भाजपा की छवि को नुकसान

अरुण सिंह ने ऐसा प्रदर्शित करने का प्रयास किया कि पार्टी एकजुट है और कुछ असंतुष्ट विधायक सरकार और उसके नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे नेताओं को गंभीर नतीजे के प्रति चेताया है और कहा कि उनके आचरण से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है और लाखों कार्यकर्ताओं को धक्का लगा है।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एम पी रेणुकाचार्य और एस आर विश्वनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बी वाई विजयेंद्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। विधायक अरविंद बेल्लाड के फोन टैप कराने संबंधी बयान भी भाजपा के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गए हैं।

कार्यकर्ताओं और विधायकों के कामकाज पर खुशी जतायी

राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 40 से ज्यादा विधायकों से अलग-अलग मुलाकात करने वाले सिंह ने नेतृत्व मुद्दे पर विधायकों के साथ बात किए जाने से इनकार किया और जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों के कामकाज पर खुशी जतायी।

कुछ असंतुष्ट विधायकों द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि हर किसी को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनका आचरण पार्टी को नुकसान पुहंचाने वाला ना हो। सिंह ने कहा, ‘‘महज दो या तीन लोग लाखों कार्यकर्ताओं को चोट पहुंचा रहे हैं और पार्टी की छवि को नुकसान हो रहा है...हम इस पर नजर रख रहे हैं, हम उनके साथ बात करेंगे और अगर चीजें जारी रहेंगी तो जरूरी होगा वह करेंगे। क्या करना है, इस बारे में मीडिया के सामने बताने की जरूरत नहीं है।’’

विधान पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अपने बयानों से पार्टी की फजीहत कराने वाले विधान पार्षद एच विश्वनाथ ने सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि दूसरे दलों की तरह भाजपा में भी ‘‘वंशवाद की राजनीति’’ हो रही है और उन्होंने येदियुरप्पा को ‘मार्गदर्शक’’ बन जाने और दूसरों के लिए रास्ता खाली करने की सलाह दी। उन्होंने विजयेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार और प्रशासन में हस्तक्षेप करने के भी आरोप लगाए। प्रदेश भाजपा महासचिव एन रवि कुमार ने इन बयानों को खारिज कर दिया और विधान पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बेल्लाड के फोन टैप कराने और उन्हें फंसाने की साजिश रचने के आरोपों पर पार्टी की तरफ से रवि कुमार ने कहा कि उनके फोन टैप कराने का सवाल ही नहीं उठता है। सूत्रों ने बताया कि विधायकों से अलग-अलग मुलाकात के दौरान सिंह ने संगठनात्मक कार्य, राज्य प्रशासन और पार्टी में हालिया घटनाक्रम के संबंध में चर्चा की।

येदियुरप्पा नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त करने की मांग

बताया जाता है कि बैठक के दौरान कई विधायकों ने येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय असंतुलन और सामाजिक न्याय पर बात की और कैबिनेट में फेरबदल पर जोर दिया। बहरहाल, सत्तारूढ़ भाजपा में कलह खुलकर सामने आने के साथ विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) ने येदियुरप्पा नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

जद (एस) ने दावा किया कि नेतृत्व नहीं रहने के कारण राज्य में अराजकता फैल रही है। कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा कि ऐसे समय जब लोग कोविड-19 और लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं ‘‘सरकार खुद आईसीयू में पहुंच गयी है।’’ सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा से बेल्लाड द्वारा फोन टैप के आरोपों को लेकर उच्च न्यायालय के एक सेवारत न्यायाधीश से जांच कराने का भी आग्रह किया।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टीजेपी नड्डाकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल