लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का सवाल टाला

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:59 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपनी संभावित विदाई का संकेत दे चुके हैं, लेकिन पार्टी के राज्य प्रभारी अरुण सिंह बृहस्पतिवार को नेतृत्व परिवर्तन के सवाल को टालते दिखे।

दिल्ली में संवाददाताओं ने जब इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आप सभी को नमस्कार। हम किसी दिन साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे। हम साथ बैठकर चाय भी पीएंगे।’’

येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाले बागी विधायकों द्वारा तेवर कड़े किए जाने के बीच सिंह ने जून में बेंगलुरु जाकर पार्टी नेताओं, मंत्रियों और विधायकों से विचार विमर्श किया था।

इसके बाद उन्होंने येदियुरप्पा के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार उनके नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है। सिंह ने कहा, ‘‘हमारे सभी कार्यकर्ता, मंत्री और विधायक एकजुट हैं और उनके बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है।’’

इसके बावजूद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को पहली बार अपनी संभावित विदाई का संकेत देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व 25 जुलाई को निर्देश देगा जिसका वह अनुपालन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के विश्वसनीय लोगों में हैं जिन्हें पार्टी ने 75 साल की उम्र होने के बावजूद राज्य का नेतृत्व करने का मौका दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां