लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः बोली BJP-विधायक दल की बैठक से चार विधायकों की गैरमौजूदगी दर्शाती है कांग्रेस में दरार 

By भाषा | Updated: January 19, 2019 05:28 IST

कर्नाटक में भाजपा मामलों के प्रभारी राव ने बताया, “अहम बात यह है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में पूरी तरह अव्यवस्था है। कांग्रेस कुछ अंदरुनी समस्या का सामना कर रही है, इसलिये उन्होंने शक्ति प्रदर्शन के लिये कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का आयोजन किया था।” 

Open in App

भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली समेत चार कांग्रेस विधायकों की यहां पार्टी विधायक दल की बैठक से अनुपस्थिति देश की सबसे पुरानी पार्टी में मौजूद स्पष्ट दरार दिखाती है। कर्नाटक में भाजपा मामलों के प्रभारी राव ने बताया, “अहम बात यह है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में पूरी तरह अव्यवस्था है। कांग्रेस कुछ अंदरुनी समस्या का सामना कर रही है, इसलिये उन्होंने शक्ति प्रदर्शन के लिये कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का आयोजन किया था।” 

उनकी यह टिप्पणी चार काग्रेसी विधायकों के पार्टी विधायक दल की बैठक में गैरमौजूद रहने के बाद आई है। कर्नाटक में ग‍ठबंधन सरकार को कथित तौर पर भाजपा द्वारा गिराने की कोशिशों के बीच शक्ति प्रदर्शन के लिये इस बैठक का आयोजन किया गया था। 

राव ने कहा, “इस तरह की राजनीतिक अस्थिरता की मौजूदगी में, कुमारस्वामी सरकार टिकी नहीं रह सकती। एक मात्र चीज जो हम कह नहीं सकते वह यह है कि वह कब गिरेगी। क्या वह आज गिरेगी, कल गिरेगी या अबसे तीन-चार महीने बाद। मैं नहीं जानता।” उन्होंने कहा, “जिस तरह की चीजें हो रही हैं वह कर्नाटक के लोगों के लिये अच्छी नहीं हैं।” 

भाजपा के 104 विधायकों के कर्नाटक कब लौटने की उम्मीद है इस बारे में पूछे जाने पर राव ने कहा, “गुड़गांव (गुरुग्राम) कर्नाटक के विधायकों का स्थायी ठिकाना नहीं है। आज या कल वे वापस आएंगे। उनकी गणना में कोई समस्या नहीं है।” 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं