लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: हिंसा के बीच मंदिर को नुकसान से बचाने के लिए इन मुस्लिम युवकों ने बना ली मानव शृंखला, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: August 12, 2020 14:35 IST

बेंगलुरु में मंगलवार रात भड़की हिंसा के बीच एक अलग तस्वीर भी सामने आई। कुछ मुस्लिम युवकों ने मानव श्रृंखला बनाकर एक मंदिर को घेर लिया ताकि उसे नुकसान नहीं पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में मुस्लिम युवकों ने मानव चेन बनाकर मंदिर को नुकसान होने से बचायाबेंगलुरु में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद मंगलवार रात भड़की थी हिंसा

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार रात भड़की हिंसा के बीच मानवता और शांति को लेकर उम्मीद जगाने वाली एक तस्वीर भी सामने आई है। बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाके में जब हिंसा तांडव मचा रही थी, उसी दौरान कुछ मुस्लिम युवकों ने अनूठा उदाहरण पेश किया।

मुस्लिम युवकों का एक ग्रुप दरअसल मानव श्रृंखला बनाकर एक मंदिर के चारो ओर खड़ा हो गया ताकि इस हिंसा में मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटना के दौरान का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें देखा सकता है कि कई युवक और कुछ और स्थानीय लोगों ने मंदिर को मानव श्रृंखला बना कर घेर लिया। ये मंदिर डीजे हल्ली क्षेत्र में आता है। 

बता दें कि बेंगलुरु में सोशल मीडिया के एक पोस्ट से भड़की हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 60 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। हिंसा के दौरान करीब 300 वाहनों में आग भी लगा दी गई। पुलिस ने इस बीच 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में कर्फ्यू भी लगाया गया है जो आज रात तक जारी रहेगा। इसके बाद हालात को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात बड़ी संख्या में लोग विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास के निकट जमा हुए और तोड़फोड़ की तथा वहां खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद भीड़ ने यह सोचकर थाने को निशाना बनाया कि पुलिस ने आरोपी को वहां हिरासत में रखा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिंसा को रोकने की कोशिश कर रहीं पुलिस टीमों के वाहनों को भी भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। 

पुलिस सूत्रों ने कहा कि खुद को विधायक का रिश्तेदार बताने वाले आरोपी ने कथित रूप से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिससे एक समुदाय के लोग भड़क उठे। विधायक ने समुदाय के लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, 'मैं मुस्लिम भाईयों से अपील करता हूं कि कुछ उपद्रवियों की गलतियों के चलते हमें हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिये। लड़ने-झगड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी भाई हैं।' 

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह