लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने इन 5 राज्यों से आने वालों पर लगाई रोक, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाया प्रतिबंध

By सुमित राय | Updated: May 28, 2020 18:39 IST

कर्नाटक में वायरस की आशंका को लेकर तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से सभी यात्राएं प्रतिबंधित कर दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक ने कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 5 राज्यों से आने वाले परिवहन को निलंबित कर दिया है।राज्य ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और राजस्थान से आने वालों पर रोक लगा दी है।

कर्नाटक ने 5 राज्यों से आने वाले परिवहन को निलंबित कर दिया है ताकि राज्य में तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। राज्य ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और राजस्थान से आने वालों पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में देश में कोरोनो वायरस के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक में किसी भी उड़ान, ट्रेन या अन्य वाहनों को महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि कर्नाटक में अब तक 2418 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 47 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि कर्नाटक में अब तक 781 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

18 मई को लॉकडाउन के चौथे चरण की घोषणा के कुछ दिनों बाद कर्नाटक ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और केरल के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस बार सूची में पहले के चार के बजाय पांच राज्य हैं और मध्य प्रदेश को भी शामिल किया गया है।

देशभर में महाराष्ट्र में आए हैं कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आए हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में अब तक 56948 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक 1897 लोगों की मौत हो चुकी है और 17918 लोग ठीक भी हुए हैं।

अन्य चार राज्यों में कोरोना वायरस के ऐसे हैं हालात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुजरात में 15195, तमिलनाडु में 18545, मध्यप्रदेश में 7261 और राजस्थान में 7703 लोग कोरोना वायर से संक्रमित हो चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 938, तमिलनाडु में 133, मध्यप्रदेश में 313 और राजस्थान में 173 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

देशभर में 1.58 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 158333 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4531 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि देशभर में 67691 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भारत में कोरोना के 86110 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन