Karnataka Latest Khabar: कर्नाटक में दो कारों की भीषण भिड़ंत, 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 6, 2020 10:33 IST2020-03-06T10:28:04+5:302020-03-06T10:33:59+5:30

Karnataka: इस भीषण सड़क हादसे में हुई मौतो में 10 लोग तमिलनाडु और तीन बेंगलुरु के थे। सभी तीर्थयात्री थे जोकि कर्नाटक के धर्मस्थल जा थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

Karnataka: At least 13 people lost their lives after two cars collided in Tumkur | Karnataka Latest Khabar: कर्नाटक में दो कारों की भीषण भिड़ंत, 13 लोगों की मौत

कर्नाटक के तुमकुरु में कुनिगल के निकट भीषण सड़क हादसा। (फोटोः एएनआई)

कर्नाटक के तुमकुरु में कुनिगल के निकट शुक्रवार की तड़के दो कारों के बीच टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे में मारे गये लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 13 में से 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चे की मौत अस्पताल में हुई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 10 लोग तमिलनाडु और तीन बेंगलुरु के थे। सभी तीर्थयात्री थे जोकि कर्नाटक के धर्मस्थल जा थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

Karnataka: At least 12 people lost their lives after two cars collided in Tumkur at around 3 am today. pic.twitter.com/GWe5mz08rm

— ANI (@ANI) March 6, 2020

तुमकुरू पुलिस अधीक्षक (एसपी) के वी कृष्णा ने बताया, ''13 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना मध्यरात्रि के बाद हुई। एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी कार उससे टकरा गई।'' पुलिस को क्षतिग्रस्त वाहनों से शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

Web Title: Karnataka: At least 13 people lost their lives after two cars collided in Tumkur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे