लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा के सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

By भाषा | Updated: December 6, 2020 20:53 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह दिसंबर कर्नाटक विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं और ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा सरकार "लव जिहाद" और गौ-हत्या के खिलाफ विधेयक पेश कर सकती है।

विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी ने बताया कि सदन 14 व 15 दिसंबर को "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर बहस करेगा। इस मुद्दे पर बहस करने वाली वह पहली विधानसभा होगी।

वहीं कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह अंतर-धार्मिक (दो अलग अलग धर्मों के लोगों की) शादियों और गौ-हत्या के खिलाफ सरकार के किसी भी कदम का विरोध करेगी, जबकि भाजपा शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हालिया हमले और अगस्त में बेंगलुरू में हुई हिंसा में विपक्षी पार्टी की कथित भूमिका को लेकर उसे घेरने का प्रयास कर सकती है।

भाजपा "आई मोनेटरी एडवाइजरी" (आईएमए) निवेश घोटाले को भी उठा सकती है जिसमें कांग्रेस के एक पूर्व विधायक को सीबीआई ने हाल में गिरफ्तार किया है।

भाजपा की कर्नाटक राज्य कार्यकारिणी ने अंतर-धार्मिक शादियों और राज्य में गौ हत्या के खिलाफ कानून बनाने एवं लागू करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकार किया है।

कर्नाटक के पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण पहले ही संकेत दे चुके हैं कि सात दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र में गौ हत्या रोधी विधेयक पेश किया जाएगा।

गृह मंत्री बासवराज बोम्माई ने कहा था कि राज्य में " लव जिहाद" के खिलाफ कानून होगा तथा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के बारे में सूचना एकत्र करें।

इसके अलावा विवादित कर्नाटक कृषि उत्पाद विपणन (नियमन) और विकास संशोधन विधेयक एवं कर्नाटक भूमि सुधार संशोधन विधेयक पर फिर से चर्चा हो सकती है। ये विधेयक विधान परिषद में लंबित हैं, जहां भाजपा के पास बहुमत नहीं है।

कांग्रेस कैबिनेट विस्तार में देरी और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष द्वारा कथित रूप से खुदकुशी के प्रयास का मुद्दा उठा सकती है।

कगेरी ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर सभी एहतियाती उपाय किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मास्क पहनना और एक दूसरे से दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि सत्र में 10 से ज्यादा विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल