Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पांच क्षेत्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए, देखें किसको कौन सा प्रभार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 26, 2023 18:04 IST2023-04-26T18:02:25+5:302023-04-26T18:04:05+5:30

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

Karnataka Assembly Elections Congress appointed five senior leaders regional observers Avinash Pandey Chellakumar Manickam Tagore Ajay Kumar and Mohan Prakash  | Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पांच क्षेत्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए, देखें किसको कौन सा प्रभार

10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

Highlightsकांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने हुबली में निशाना साधा।इंदिरा गांधी का सबसे मुश्किल संघर्ष का समय था तो जनता साथ खड़ी रही।राहुल गांधी पर उसी तरह से फर्जी केस डालकर संसद से निकाल दिया गया है।

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पांच वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी ने इसकी घोषणा की

अविनाश पांडे को मध्य कर्नाटक क्षेत्र, ए चेल्लाकुमार को मैसुरू क्षेत्र, मणिकम टैगोर को मुंबई कर्नाटक क्षेत्र, अजय कुमार को तटीय कर्नाटक क्षेत्र और मोहन प्रकाश को हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने हुबली में कहा कि अमित शाह जी जब हुबली आए तब उन्होंने मुझ पर निशाना साधा। कल स्मृति ईरानी ने भी धारवाड़ में मुझपर ही निशाना साधा। आज येदियुरप्पा जी ने भी मुझ पर ही निशाना साधा। इतने लोग कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन निशाना मुझे ही बनाया गया। येदियुरप्पा जी की आलोचना मैं आशीर्वाद के तौर पर लेता हूं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रृंगेरी में कहा कि जब इंदिरा गांधी का सबसे मुश्किल संघर्ष का समय था तो यहां की जनता उनके साथ खड़ी रही। उनके खिलाफ भी एक केस लगाया गया और उनको भी संसद से निकाला गया, आप उन्हें संसद में वापस लाए। आज उनके पोते राहुल गांधी पर उसी तरह से फर्जी केस डालकर संसद से निकाल दिया गया है और राहुल गांधी को पूरा विश्वास है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी..हम सच्चाई का संघर्ष कर रहे हैं।

Web Title: Karnataka Assembly Elections Congress appointed five senior leaders regional observers Avinash Pandey Chellakumar Manickam Tagore Ajay Kumar and Mohan Prakash 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे