लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: 10 दिन में जेडीएस के तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में दो और भाजपा में एक शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 3, 2023 16:46 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे। जनता दल (एस) विधायक के एम शिवलिंगे गौड़ा ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़ी कागेरी से भेंट की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।कर्नाटक में चार बार के विधायक ए.टी. रामास्वामी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से चार बार (1997, 1999, 2004 और 2008) चुनाव जीत चुके हैं। 

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। विधायक लगातार पाला बदल रहे हैं। 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल (एस) को बड़ा झटका लगा है। 10 दिन के भीतर तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 2 विधायक कांग्रेस और एक विधायक भाजपा में शामिल हुए। 

कर्नाटक के आरसिकेरे निर्वाचन क्षेत्र के जनता दल (एस) विधायक के एम शिवलिंगे गौड़ा (कांग्रेस में शामिल हुए), अरकालगुड सीट से विधायक ए.टी. रामास्वामी (भाजपा में शामिल हुए) और जद (एस) विधायक एस आर श्रीनिवास (गुब्बी श्रीनिवास उर्फ वासु) 27 मार्च को विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

इस महीने की शुरुआत में भी भाजपा के दो विधान पार्षद पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचनसुर ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक लोगों की एक लंबी सूची है और आने वाले दिनों में इसे विभिन्न चरणों में सार्वजनिक किया जाएगा।

कर्नाटक के आरसिकेरे निर्वाचन क्षेत्र के जनता दल (एस) विधायक के एम शिवलिंगे गौड़ा ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। गौड़ा ने यहां विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़ी कागेरी से भेंट की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।

कर्नाटक के हासन जिले के आरसिकेरे से तीन बार के विधायक गौड़ा जदएस नेतृत्व के साथ अपने मतभेद को लेकर मुखर रहे हैं और हाल के दिनों में उन्होंने पार्टी से दूरी भी बनाये रखी है। उन्होंने हाल में कहा था कि वह कांग्रेस की ओर कदम बढ़ा सकते हैं और ऐसी संभावना है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस उन्हें आरसिकेरे से अपना प्रत्याशी बना सकती है। गौड़ा जदएस छोड़ने वाले तीसरे विधायक हैं।

कर्नाटक में चार बार के विधायक ए.टी. रामास्वामी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। रामास्वामी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए। वह जदएस के कद्दावर नेता तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के गढ़ हासन जिले की अरकालगुड सीट से विधायक थे। भाजपा इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रही है।

कुडलिगी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एन वाई गोपालकृष्ण ने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच गोपालकृष्ण ने कहा कि वह राजनीति से संन्यास पर विचार कर रहे हैं। छह बार के विधायक गोपालकृष्ण पहले कांग्रेस में ही थे। वह चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से चार बार (1997, 1999, 2004 और 2008) चुनाव जीत चुके हैं। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैयाबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह