लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले, "हिंदू, मुस्लिम और ईसाई की राजनीति कांग्रेस करती है, भाजपा नहीं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 27, 2023 13:25 IST

कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर सियासत करने का आरोप लगाया। राजनाथ सिंह ने बेलगावी में कहा कि भारत के इतिहास में अगर किसी राजनीतिक दल ने सत्ता में आने के लिए मजहब का सहारा लिया, तो वह कांग्रेस है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस कर्नाटक में सियासत चमकाने के लिए मजहब का सहारा ले रही हैउन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा सत्ता को पाने के लिए धर्म का प्रयोग कियाभाजपा ने कभी भी इस तरह से राजनीति नहीं की है, हम हमेशा संविधान के अनुसार काम करते हैं

बेंगलुरु: देश के रक्षामंत्री और कर्नाटक चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह ने बेलगावी जिले के कागवाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दल कांग्रेस पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा धर्म का प्रयोग सत्ता को पाने के लिए किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बीते बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस का कहना कि अगर वो विधानसभा चुनाव जीतती है तो मुस्लिमों का रद्द हुआ 4 फीसदी आरक्षण वापस करेगी, इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस अपनी सियासत को चमकाने के लिए कर्नाटक में मजहबी सियासत को हवा दे रही है। कांग्रेस का मुसलमानों को 4 फीसदी आरक्षण वापसी की बात केवल उन्हें खुश करने के लिए किया जा रहा है।

रक्षामंत्री सिंह ने कहा, "भारत के इतिहास में अगर किसी राजनीतिक दल ने सत्ता में आने के लिए 'धर्म' या यूं कहें कि 'मजहब' का सहारा लिया, तो वह कांग्रेस है। भाजपा ने कभी भी इस तरह से राजनीति नहीं की है। कांग्रेस को भी हिंदू, मुस्लिम और ईसाइयों की राजनीति नहीं करती चाहिए।"

उन्होंने कांग्रेस पर आरक्षण में सियासत करने का आरोप लगाते हुए कहा, "आर्थिक रूप से जो भी कमजोर हो, चाहे वो मुस्लिम या फिर ईसाई। अगर उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए आरक्षण का लाभ मिलता है तो हम उसका स्वागत करते हैं लेकिन यह बात सभी को याद रखनी चाहिए कि भारत का संविधान कभी भी धर्म आधारित आरक्षण की अनुमति नहीं देता है।"

कांग्रेस को घेरते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “आप क्या कर रहे हैं? आप देश को जाति, संप्रदाय और धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं? जहां तक ​​भाजपा का संबंध है, हम वही बोलेंगे और वही करेंगे जो सच है और संविधान के अनुसार है। कांग्रेस देश के संविधान के खिलाफ काम कर रही है।"

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की अवमानना का आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस ने जैसा 1975 में किया था, देश के संविधान को तार-तार कर दिया था। आपातकाल की कालिख पूरे देश के चेहरे पर मल दिया था, ठीक वैसा ही काम कांग्रेस आज कर्नाटक में करने जा रही है। भाजपा सत्ता में आए या न आए, हम ऐसा पाप कभी नहीं कर सकते हैं।"

रक्षामंत्री ने कहा, "ऐसा प्रश्न ही नहीं उठता है कि भाजपा कभी भी राष्ट्र के लोकाचार के खिलाफ काम करे। यह हमारी सोच हो ही नहीं सकती। भाजपा के चरित्र के बारे में कुछ भी छिपा नहीं है क्योंकि पूरी दुनिया इसके बारे में जानती है। हम इंसानियत और न्याय के लिए प्रतिबद्ध राजनैतिक दल हैं। भाजपा ने हमेशा से कर्नाटक के महान समाज सुधारक बसवेश्वर के सिद्धांतों का पालन किया है।"

उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से अपील की कि कर्नाटक के लोग 224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत देकर फिर से सत्ता की कमान सौंपे। रक्षामंत्री सिंह ने कहा, "इस देश में केवल एक ही पार्टी है, जो भ्रष्टाचार को खत्म कर सकती है, गरीबी और बेरोजगारी को रोजगार दे सकती है और वह भाजपा है। देश में हो रहे विकास कार्यों के बारे में इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नरेंद्र मोदी सरकार आने से पहले भारत में पहले 74 हवाईअड्डे थे, जो कि नौ साल के मोदी शासनकाल में बढ़कर 140 हो गए हैं।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राजनाथ सिंहकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह