Karnataka Assembly Elections 2023: बीएल संतोष ने भाजपा को लगे रहे तमाम झटकों के बीच कहा, "उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 16, 2023 20:09 IST2023-04-16T20:04:48+5:302023-04-16T20:09:54+5:30

कर्नाटक भाजपा में असंतोष की स्थिति को खारिज करते हुए राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही है और चुनाव में भाजपा को उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता प्राप्त होगी।

Karnataka Assembly Elections 2023: BL Santhosh said amidst all the setbacks facing BJP, "will perform better than expected" | Karnataka Assembly Elections 2023: बीएल संतोष ने भाजपा को लगे रहे तमाम झटकों के बीच कहा, "उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे"

फाइल फोटो

Highlightsभाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने पार्टी में असंतोष की स्थिति को किया खारिजबीएल संतोष ने कहा कि भाजपा बेहद मजबूती के साथ यह विधानसभा चुनाव लड़ रही है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता प्राप्त होगी

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टिकट वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी को लग रहे एक के बाद एक कई झटकों को खारिज करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही है और भाजपा को उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता प्राप्त होगी।

बीएल संतोष ने यह बात कावूर में मैंगलोर सिटी उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का दौरा करने के बाद कहा। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरते हुए कहा, "भाजपा हर हाल में लड़ने वाली और जीतने वाली पार्टी मानी जाती है, हमें जीत का इंतजार करना है और वही देखना है, जिसे हम चाहते हैं।"

हालांकि बीएल संतोष ने मौके पर मौजूद पत्रकारों को भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के पार्टी से इस्तीफे और कांग्रेस में शामिल होने पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। संतोष ने चुनाव कार्यलय का उद्धाटन करते हुए कहा कि पार्टी के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता मैंगलोर सिटी उत्तर से पार्ची के उम्मीदवार डॉ भरत शेट्टी को भारी बहुमत से जीताने का काम करेंगे। यही नहीं पूरे राज्य में समर्पित पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी को जीताने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं और भाजपा इस चुनाव में भी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार बीएल संतोष द्वारा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उनके साथ मौजूद भाजपा विधायक और प्रत्याशी डॉ वाई भरत शेट्टी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आज कर्नाटक की जनता जानना चाहती है कि कांग्रेस द्वारा की गई झूठी गारंटी को वो कहां से पूरा करेगी, उसके लिए कांग्रेस के पास कहां से फंड आयेगा। इसका सीधा मतलब है कि कांग्रेस राज्य में भ्रष्टाचार को जन्म देना चाहती है, जो कि भाजपा के शासनकाल में कभी पनप ही नहीं सका।

भरत शेट्टी ने कहा, “भाजपा में ऐसे नेता हैं, जो भविष्य में भ्रष्टाचार शब्द को पूरी तरह से मिटा सकते हैं। भाजपा विधायक आज जिनता भी अपने क्षेत्रों में विकास कर पाये हैं, उनकी सफलता के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत है। भाजपा के राज में इतना विकास हुआ है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को वोट मांगने में शर्माने की जरूरत नहीं है। सभी भाजपा विधायकों अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में इतने विकास कार्य कराए हैं, जितना कांग्रेस कभी सोच भी नहीं सकती।"

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मंगलुरु नगर निगम के 22 वार्डों में से 20 वार्डों में जीत हासिल की है और विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत तय है। पार्टी कार्यकर्ताओं मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें भाजपा शासन के प्रति विश्वास दिलाएं और मताधिकार प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। कांग्रेस झूठा गारंटी कार्ड जारी कर रही है। इन गारंटी योजनाओं को लागू करने के लिए उन्हें धन कहां से मिलेगा? कांग्रेस कभी भी उस बात को नहीं बताती है।

Web Title: Karnataka Assembly Elections 2023: BL Santhosh said amidst all the setbacks facing BJP, "will perform better than expected"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे