लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: धर्मांतरण रोधी कानून लाने से पहले 25 साल के धर्म परिवर्तन के आंकड़े इकट्ठा करेगी सरकार

By विशाल कुमार | Updated: October 30, 2021 09:41 IST

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सरकार से 30 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश के साथ पत्र मिला है.

Open in App
ठळक मुद्देअल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मांगी गई है रिपोर्ट.30 दिन के अंदर रिपोर्ट देने का है निर्देश.

बेंगलुरु:कर्नाटक में धर्मांतरण रोधी कानून लाने से पहले सरकार ने राज्य में पिछले 25 साल में हुए धर्म परिवर्तन के आंकड़ों पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से एक रिपोर्ट मांगी है.

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सरकार से 30 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश के साथ पत्र मिला है.

अधिकारी ने आगे कहा कि हमें पुलिस और सामाजिक कल्याण एवं राजस्व विभाग, सभी जिला उपायुक्तों और (पंचायतों के) मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से धर्म परिवर्तन के आंकड़े लाने के निर्देश दिए गए हैं.

विधानसभा सचिवालय से यह पत्र 26 अक्टूबर को जारी किया गया था. यह कदम  पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए कर्नाटक विधानसभा समिति की 13 अक्टूबर की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया.

इससे पहले समिति की अध्यक्षता करने वाले भाजपा विधायक गूलीहट्टी शेखर ने जिला अधिकारियों और पुलिस खुफिया विभाग को राज्य के 1700 चर्चों और प्रार्थना कक्षों की वैधता की जांच करने के लिए एक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था.

हालांकि विवाद होने और एक जनहित याचिका दाखिल होने के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद सरकार ने सर्वेक्षण पर रोक लगा दिया.

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj BommaiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया