लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : मेंगलुरु तट पर पलटी एक और नौका, राहत एवं बचाव अभियान जारी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 19:27 IST

Open in App

मेंगलुरु, 16 मई कर्नाटक में मेंगलुरु तट पर 24 घंटे के भीतर दो नौकाओं के पलटने की घटना सामने आई है। रविवार को कौप तट के नजदीक चट्टानों से एक अन्य नौका टकरा गयी। इस नौका में नौ लोग सवार हैं।

सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।

इससे पहले शनिवार को एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच लापता हो गए, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया था।

कोरोमंडल नामक नौका में सवार लोगों ने मदद के लिए संदेश भेजा जिसके बाद समुद्र में तेज लहरों के बीच भारतीय तट रक्षक बल के जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं।

तट रक्षक बल की कर्नाटक इकाई के कमांडर डीआईजी एस बी वेंकटेश ने बताया कि यह नौका किरोश कंपनी की है और न्यू मेंगलोर पोत ट्रस्ट (एनएमपीटी) के साथ इसका अनुबंध है।

एनएमपीटी के सूत्रों ने बताया कि तट रक्षक बल के जहाजों और कर्मियों ने नौका तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। हालांकि तट रक्षक बल का एक जहाज नौका के करीब तक पहुंच गया है।

इससे पहले शनिवार को एनएमपीटी के अनुबंध के तहत कार्य करने वाली एक नौका मेंगलुरु तट के नजदीक डूब गयी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य लापता हो गए। चालक दल के दो सदस्यों को बचा लिया गया और पांच लोगों की तलाश जारी है।

सूत्रों के मुताबिक नौका की तलाश करने के लिए उडुपी के पुलिस अधीक्षक एन विष्णुवर्धन, अतिरिक्त कलेक्टर सदाशिव प्रभु, तट रक्षक बल, नौसेना और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह