लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक और महाराष्ट्र ने जल बंटवारे के मुद्दों को सुलझाने का लिया संकल्प

By भाषा | Updated: June 19, 2021 15:19 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 जून कर्नाटक और महाराष्ट्र ने शनिवार को बाढ़ प्रबंधन और दोनों राज्यों के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति के संबंध में बेहतर समन्वय एवं संचार करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और राज्य के गृह मंत्री बसावराज बोम्मई ने दोनों राज्यों के बीच पानी से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए यहां महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।

बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि दोनों राज्य बाढ़ के प्रभावी प्रबंधन के लिए बारिश और कृष्णा एवं भीमा बेसिन जलाशयों से पानी छोड़ने पर वास्तविक समय के आंकड़े साझा करने पर सहमत हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने कृष्णा और भीमा नदी बेसिन में बाढ़ प्रबंधन के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों राज्यों के बीच मंत्री स्तर, सचिव स्तर और क्षेत्र स्तर पर बेहतर समन्वय और संचार करने का निर्णय लिया गया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संकल्प लिया गया कि एक तकनीकी टीम महाराष्ट्र से चार टीएमसी पानी लाने की दिशा में काम करेगी और बदले में पश्चिमी राज्य के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पानी छोड़ेगी।

दोनों राज्य दूधगंगा बांध परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने पर भी सहमत हुए और महाराष्ट्र भी इसके लिए राशि देगा।

पाटिल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘महाराष्ट्र दूधगंगा बांध को पूरा करने के लिए भी पर्याप्त धन की आपूर्ति करेगा।’’

कृष्णा बेसिन क्षेत्र में अप्रैल और मई के दौरान पानी की कमी की ओर इशारा करते हुए बोम्मई ने कहा कि 2013 से महाराष्ट्र राज्य को पानी छोड़ने के लिए पैसे वसूल रहा है।

हालांकि, इस बात पर सहमति बनी है कि कर्नाटक भुगतान नहीं करेगा, लेकिन बारिश के मौसम के दौरान महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित जठ तालुका को पानी की आपूर्ति करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए