कर्नाटक: कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट के बाद सामने आईं आनंद सिंह की पत्नी, MLA गणेश को दी ये धमकी

By भाषा | Published: January 21, 2019 08:55 AM2019-01-21T08:55:30+5:302019-01-21T09:00:22+5:30

गौरतलब है कि आनंद सिंह पार्टी विधायक गणेश के साथ एक कथित विवाद में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।

Karnataka: Anand Singh wife Threat MLA Ganesh for fight between congress MLA in resort bangalore | कर्नाटक: कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट के बाद सामने आईं आनंद सिंह की पत्नी, MLA गणेश को दी ये धमकी

कर्नाटक: कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट के बाद सामने आईं आनंद सिंह की पत्नी, MLA गणेश को दी ये धमकी

 कर्नाटक में कांग्रेस विधायक आनंद सिंह की पत्नी ने रविवार को पार्टी विधायक जी एन गणेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी।

गौरतलब है कि आनंद सिंह पार्टी विधायक गणेश के साथ एक कथित विवाद में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।

लक्ष्मी सिंह ने मुंबई से मीडिया के एक हिस्से से कहा कि अगर यह सच है कि गणेश ने मेरे पति के साथ मारपीट की है तो मैं और मेरे बच्चे चुप नहीं बैठेंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वह इस समय एक रिश्तेदार की शादी में भाग लेने के लिए मुंबई में हैं और जल्द ही उनके बेंगलुरु लौटने की संभावना है।

रिजॉर्ट में कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट!

इससे पहले बेंगलुरु के रिजॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों के बीच आपस में मारपीट करने की खबरें आईं। इसका खुलासा तब हुआ जब कांग्रेस विधायक आनंद सिंह अस्पताल में भर्ती हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजॉर्ट में जेएन गणेश और आनंद सिंह के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में जेएन गणेश ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल मार दी। हालांकि कांग्रेस इस बात को लेकर इनकार कर दिया है। 

 इसके बाद कांग्रेस के नेता डीके सुरेश ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि आनंद सिंह सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। कोई घायल या किसी को चोट नहीं आई है। उनके माता-पिता यहां अस्पताल में हैं। इसके बाद इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। भाजपा विधायक आर अशोक ने कहा कि डीके सुरेश झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

Web Title: Karnataka: Anand Singh wife Threat MLA Ganesh for fight between congress MLA in resort bangalore

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे