लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: लोकसभा चुनाव के बाद 14 हजार किसानों के खातों से ‘गायब’ हुए कर्जमाफी के रुपये, जानिए पूरा मामला?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2019 05:44 IST

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की चुनाव से पहले कर्जमाफी स्कीम के तहत जमा हुए थे। जब 3 जून को खाता तेक किया गया तो सारे पैसे गायब थे।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की ओर से कहा गया है कि विरोधी दल बेबुनियाद और झूठी अफवाह फैला रही है। एक शिवप्पा के साथ ही ऐसा कर्नाटक में नहीं हुआ है। कई किसान इसका शिकार हो गए हैं।

कर्नाटक के यादगिर जिले के सागर गांव में कुछ अनोखा हुआ है। वहां रहने वाले शिवप्पा के बैंक खाते में अप्रैल 2019 के दौरान 43,553 रुपए जमा हुए थे। ये पैसे मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की चुनाव से पहले कर्जमाफी स्कीम के तहत जमा हुए थे। जब 3 जून को खाता तेक किया गया तो सारे पैसे गायब थे। 

14 हजार किसानों ने लगाया आरोप

केवल एक शिवप्पा के साथ ही ऐसा कर्नाटक में नहीं हुआ है। कई किसान इसका शिकार हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे कर्नाटक में 13,988 किसानों के खातों में चुनाव से पहले कर्जमाफी की रकम आई थी, लेकिन चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सारे रुपए निकाल लिए गए हैं। 

किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने केवल वोट हासिल करने के लिए चुवाल भर के लिए खाते में पैसे डाले थे और बाद में उसको निकाल लिया है। जबकि मामला बढ़ने पर कर्नाटक सरकार ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।

सरकार की ओर से कहा गया है कि विरोधी दल बेबुनियाद और झूठी अफवाह फैला रही है। सीएम कुमारस्वामी ने मंगलवार (11 जून) को ट्वीट में लिखा कि कर्जमाफी की रकम राष्ट्रीयकृत बैंकों में ट्रांसफर की गई थी। ये बैंक केंद्र सरकार के नियंत्रण में आती हैं। राज्य सरकार द्वारा इस मामले का ऑडिट कराया जाएगा और करोड़ों रुपए बचाने की कोशिश की जाएगी। 

 सेटलमेंट एंड लैंड रिकॉर्ड्स के सर्वे कमिश्नर मुनीष मुदगिल के नेतृत्व में कर्जमाफी योजना लागू की गई थी। जिसमें साढ़े 7 लाख योग्य किसानों का डेटा दिया था, जिन्हें 3,930 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया