लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक को गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण पर ध्यान केन्द्रित करने की सलाह

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, 29 जून नीति आयोग ने मंगलवार को कर्नाटक को गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण, लैंगिक समानता, आवास, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी है क्योंकि राज्य ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक में पहले स्थान पर पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सतत विकास लक्ष्य 2030 सफलतापूर्वक हासिल करने के लिये आज नीति आयोग की सलाहकार संयुक्ता समद्दर और अन्य अधिकारियों साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एसडीजी सूचकांक में राज्य की स्थिति में सुधार पर संतोष व्यक्त किया।

येदियुरप्पा ने बताया, ''हमने राज्य की उपलब्धियों पर चर्चा की। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में कर्नाटक की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। हमने उन प्राथमिकताओं पर चर्चा की है, जिन्हें राज्य को नंबर एक की स्थिति में ले जाने के उद्देश्य से निर्धारित किया जाना है।''

बैठक के बाद संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों में कुपोषण, लैंगिक समानता, आवास, शिक्षा जैसे मुद्दों पर अधिक ध्यान देने के सुझाव दिए गए।

एसडीजी इंडिया सूचकांक 2020-21 में कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा है। साल 2019-20 में इसका स्कोर 66 था, जो 2020-21 में सुधरकर 72 हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू