लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: धारवाड़ में मेडिकल के 66 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 25, 2021 17:54 IST

Open in App

धारवाड़, 25 नवंबर कर्नाटक के धारवाड़ में एसडीएम चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 66 छात्रों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद दो छात्रावासों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले कुल 400 छात्रों में से लगभग 300 छात्रों की अब तक कोविड जांच हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, हो सकता है कि लगभग एक सप्ताह पहले हुए छात्रों के एक कार्यक्रम के दौरान संक्रमण फैला हो।

धारवाड़ के उपायुक्त नितेश पाटिल ने कहा, ''... अब तक 66 छात्र संक्रमित हो चुके हैं। 300 छात्रों की जांच की जा चुकी है और शेष 100 की भी जांच की जा रही है। शाम तक उनके परिणाम आने की भी संभावना है। साथ ही, लगभग 3,000 कर्मचारियों की भी जांच की जाएगी। संक्रमित पाए गए लोगों को पृथक-वास में रख कर उनका इलाज किया जाएगा।''

पाटिल ने अधिकारियों के साथ परिसर का दौरा करने के बाद पत्रकारों से को बताया कि दो छात्रावासों को सील कर दिया गया है और वहां आवश्यक भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग