लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : 113.96 टन ऑक्सीजन लेकर 31वीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन बेंगलुरु पहुंची

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:29 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 जून कर्नाटक में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए 113.96 टन चिकित्सीय तरल ऑक्सीजन (एलएमओ) लेकर 31वीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन बेंगलुरु पहुंच गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि यह ऑक्सीजन छह क्रायोजेनिक कंटेनर में पहुंचाई गई है।

रेलवे के मुताबिक अबतक कर्नाटक को ट्रेन के जरिये 3,563.15 टन एलएमओ की आपूर्ति की जा चुकी है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘31वीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन बेंगलुरु के व्हाइटफिल्ड स्थित अंतरदेशीय कंटेनर डिपो आज सुबह छह बजे पहुंची। यह रेलगाड़ी नौ जून को त़ड़के दो बजे गुजरात के जामनगर स्थित कनालुस से रवाना हुई थी।’’

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान देते हुए भारतीय रेलवे अबतक 400 से अधिक ऑक्सीजन एक्सप्रेस का परिचालन कर चुका है। इन विशेष रेलगाड़ियों से 1648 टैंकरों में 28,473 टन ऑक्सीजन देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित