लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में किसानो की कर्जमाफी के लिए 1611 करोड़ रुपये जारी किया गया, 3 लाख 28 हजार किसानों को मिला फायदा

By भाषा | Updated: February 6, 2019 19:55 IST

भाजपा ने 53 हजार करोड़ रूपये की कर्जमाफी का वादा कर जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा सभी लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिला है।

Open in App

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बुधवार को कहा कि जदएस कांग्रेस ने राज्य में किसानो की कर्जमाफी योजना के तहत इस साल 31 जनवरी तक 1611 करोड़ रूपये जारी किये हैं। इससे तीन लाख 28 हजार किसानो को फायदा मिला है और इसे तेजी से लागू किया जा रहा है ।

प्रदेश में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के व्यवधान के बीच राज्यपाल ने विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस योजना (फसल रिण माफी) के कार्यान्वयन में तेजी लायी जा रही है और इसका उद्देश्य सहकारी संस्थाओं और वाणिज्यिक बैंकों में पात्रता रखने वाले सभी फसल ऋणों को इसके तहत लाना है।’’ 

पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान जदएस नेता और मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कृषि ऋण माफी का वादा किया था।

विपक्षी भाजपा ने 53 हजार करोड़ रूपये की कर्जमाफी का वादा कर जदएस कांग्रेस गठबंधन सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा सभी लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिला है।

भाजपा सदस्यों के भारी विरोध के बीच राज्यपाल विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र के दौरान अपना अभिभाषण पूरा नहीं पढ़ सके। भाजपा सदस्य आसन के समीप आ गए और और आरोप लगाया कि उनसे झूठ पढ़वाया जा रहा है।

राज्यपाल के अभिभाषण में कुमारस्वामी की अगुवाई वाली सरकार के गठन से अबतक की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया था।

उन्होंने कहा कि फसल ऋण माफी के अलावा, कृषि बाजार सुधारों ने किसानों को 38 प्रतिशत अधिक आय प्राप्त करने में मदद की है, ऑनलाइन और एकीकृत बाजार मंच के साथ अब तक 1.48 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 5.48 करोड़ टन कृषि वस्तुओं के लेनदेन को दिखाया गया है।

राज्य में व्याप्त गंभीर सूखे की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना इस साल 31 जनवरी तक 18.56 लाख परिवारों को रोजगार देने में सहायक बनी है। 

टॅग्स :कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)एचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए