कर्णम मल्लेश्वरी दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति होंगी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:19 IST2021-06-23T18:19:59+5:302021-06-23T18:19:59+5:30

Karnam Malleswari to be the first Vice Chancellor of Delhi Sports University | कर्णम मल्लेश्वरी दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति होंगी

कर्णम मल्लेश्वरी दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति होंगी

नयी दिल्ली, 23 जून ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी को दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यह घोषणा की।

केजरीवाल ने कहा कि वह मल्लेश्वरी से मिले हैं और इस बारे में उनके साथ विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू हो रही है। हमारा बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ। मुझे यह कहते हुए बेहद गर्व है कि ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी जी पहली कुलपति होंगी। आज उनके साथ मुलाक़ात हुई और विस्तार से चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnam Malleswari to be the first Vice Chancellor of Delhi Sports University

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे