लाइव न्यूज़ :

करनाल किसान-पुलिस झड़प: एक सदस्यीय जांच आयोग ने जांच शुरू की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर करनाल के बस्तरा टोल प्लाजा पर हिंसा से पहले के घटनाक्रम की जांच के लिए गठित हरियाणा सरकार की तरफ से गठित एक सदस्यीय आयोग ने सोमवार को अपनी जांच शुरू कर दी।

राज्य सरकार ने पिछले महीने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोमनाथ अग्रवाल को जांच आयोग नियुक्त किया था।

करनाल रवाना होने से पहले न्यायमूर्ति अग्रवाल ने कहा कि आयोग जल्द से जल्द जांच पूरी करने और राज्य सरकार को उसकी रिपोर्ट सौंपने का प्रयास करेगा।

यहां एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि आयोग को 28 अगस्त को करनाल के बस्तर टोल प्लाजा पर हुई घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच करनी है, इसलिए इसमें ‘‘चार से पांच महीने का समय लगेगा।’’

राज्य कैबिनेट के निर्णय की ओर इशारा करते हुए पिछले महीने जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि सरकार ने ‘‘28 अगस्त को करनाल के बस्तरा टोल प्लाजा में हुई घटनाओं की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए’’ आयोग का गठन किया है।

बयान में कहा गया था, "जांच आयोग 28 अगस्त को करनाल में पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग सहित परिस्थितियों की जांच करेगा।"

इसमें कहा गया था, ‘‘आयोग उक्त स्थिति के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का भी पता लगाएगा और 28 अगस्त को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में (आईएएस अधिकारी) आयुष सिन्हा, तत्कालीन सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, करनाल की भूमिका की जांच करेगा।’’

इसमें कहा गया था कि जांच आयोग आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से एक महीने की अवधि के भीतर जांच पूरी करेगा और राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा।

हरियाणा सरकार ने पिछले महीने अगस्त में किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। पुलिस के साथ झड़प में लगभग 10 प्रदर्शनकारी किसान घायल हो गए, जब उन्होंने भाजपा के बैठक स्थल की ओर मार्च करने की कोशिश की थी।

2018 बैच के आईएएस अधिकारी सिन्हा को टेप पर कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से यह कहते सुना गया था कि अगर किसान उस जगह के पास बैरिकेड तोड़ते हैं, जहां भाजपा का कार्यक्रम चल रहा है तो वे किसानों के "सिर तोड़" दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल