Karhal Assembly Election Results 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव 22612 वोट से आगे, करहल में केंद्रीय मंत्री बघेल पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 12:01 IST2022-03-10T11:59:56+5:302022-03-10T12:01:18+5:30

Karhal, Uttar Pradesh Assembly Election Results 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

Karhal, Uttar Pradesh Assembly Election Results 2022 SP Akhilesh Yadav comfortable lead 22612 BJP candidate Prof. SP Singh Baghel | Karhal Assembly Election Results 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव 22612 वोट से आगे, करहल में केंद्रीय मंत्री बघेल पीछे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एसपी सिंह बघेल से 22612 वोट से अधिक से आगे चल रहे हैं।

Highlightsराज्य की अयोध्या सीट से भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे।‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।

Karhal, Uttar Pradesh Assembly Election Results 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती चरणों में करहल सीट से अखिलेश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एसपी सिंह बघेल से 22612 वोट से अधिक से आगे चल रहे हैं। अखिलेश पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य की अयोध्या सीट से भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए अपने-अपने बूथों पर अंत तक डटे रहने को कहा है। सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा "सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने अपने बूथों पर डंटे रहे अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे।"

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक ट्वीट में अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा "इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का।" उन्होंने इसी ट्वीट में कहा "मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद। ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।"

Web Title: Karhal, Uttar Pradesh Assembly Election Results 2022 SP Akhilesh Yadav comfortable lead 22612 BJP candidate Prof. SP Singh Baghel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे