लाइव न्यूज़ :

कारगिल विजय दिवस : स्मारक पर जलाए गए दीपक, द्रास में जुटे सैन्य कर्मी और परिजन

By भाषा | Updated: July 25, 2021 23:29 IST

Open in App

लद्दाख, 25 जुलाई कारगिल विजय दिवस के मौके पर रविवार को तोलोलिंग, टाइगर हिल और अन्य शानदार लड़ाइयों को याद किया गया और लद्दाख के द्रास इलाके में स्थापित कारगिल युद्ध स्मारक पर 559 दीप जलाए गए। इस मौके पर शीर्ष सैन्य अधिकारी, सैन्य कर्मियों के परिवार के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे। यह कार्यक्रम 22वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भी सोमवार को द्रास आने का कार्यक्रम हैं जहां वह तोलोलिंग पहाड़ी की तलहटी में स्थापित युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

ऑपरेशन विजय के दौरान कई प्रेरणादायक कहानियों को याद करने के लिए विशेष कार्यक्रम सेना ने द्रास के नजदीक लोमोचेन में रविवार सुबह आयोजित किया था जिसमें कारगिल युद्ध के कई वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और उनके परिजनों सहित बड़ी संख्या में सैनिकों ने हिस्सा लिया।

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल इमरॉन मुसावी ने बताया कि इस दौरान तोलोलिंग, टाइगर हिल, प्वाइंट 4875 और अन्य प्रमुख लड़ाई और भारतीय सेना के सैनिकों की बहादुरी का वर्णन इन स्थानों की पृष्ठभूमि में श्रोताओं के सामने किया गया और बाद में उन्हें स्मारक पथ पर ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि स्मारक पर देश के लिए प्राणों की आहुतियां देने वाले जवानों की याद में सांकेतिक रूप से 559 दीप जलाए गए। समापन समारोह सैन्य धुन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मौन रहकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्नल मुसावी ने बताया कि कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘शेरशाह’ का ट्रेलर भी जारी किया गया जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है। इस मौके पर ‘मा तेरी कसम गाना’ भी रिलीज किया गया जिसकी परिकल्पना उत्तरी कमान ने की है।

गौरतलब है कि कैप्टन बत्रा ने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान से लड़ते हुए मात्र 24 साल की उम्र में शहादत दी थी और उन्हें मरणोपरांत युद्धकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!