कारगिल विजय दिवस समारोह: पीएम मोदी ने कहा- कश्मीर से हमेशा छल करता रहा है पाकिस्तान, 1999 में हमने कर दी छलनी
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 27, 2019 20:48 IST2019-07-27T19:30:33+5:302019-07-27T20:48:49+5:30

कारगिल विजय दिवस समारोह: पीएम मोदी ने कहा- कश्मीर से हमेशा छल करता रहा है पाकिस्तान, 1999 में हमने कर दी छलनी
कारगिल दिवस के 20 साल पूरा होने पर शनिवार (27 जुलाई) को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिस्सा लिया। वहीं, पीएम मोदी कार्यक्रम के अंत में लोगों को संबोधित किया। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री करगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में अलग-अलग प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। मोहित चौहान जैसे गायक अपनी आवाज से सेना को श्रद्धाजंलि देंगे। फिलहाल कार्यक्रम जारी है।
इससे पहले कारगिल विजय दिवस की 20वीं सालगिरह के मौके पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर युद्ध में शहीद सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, मां भारती के सभी वीर सपूतों का मैं हृदय से वंदन करता हूं। यह दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है। इस अवसर पर उन पराक्रमी योद्धाओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
27 Jul, 19 : 08:40 PM
रोने गिड़गिड़ाने के बजाय प्रभावी जवाब देने का यही रणनीतिक बदलाव दुश्मन पर भारी पड़ गया: पीएम
27 Jul, 19 : 08:40 PM
करगिल युद्ध के समय अटल जी ने कहा था कि हमारे पड़ोसी को लगता था कि करगिल को लेकर भारत प्रतिरोध करेगा, विरोध प्रकट करेगा और तनाव से दुनिया डर जाएगी। लेकिन हम जवाब देंगे, प्रभावशाली जवाब देंगे उसकी उम्मीद उनको नहीं थी: पीएम
27 Jul, 19 : 08:32 PM
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ना किसी के दवाब में काम होगा, ना प्रभाव में और ना किसी के आभाव में।
PM Narendra Modi, in Delhi: Rashtra ki suraksha ke liye na kisi ke dabaav mein kaam hoga, na prabhaav mein aur na hi kisi abhaav mein. #KargilVijayDiwashttps://t.co/0sLY8n7d6F
— ANI (@ANI) July 27, 2019
27 Jul, 19 : 08:26 PM
इतिहास गवाह है कि भारत कभी आंक्राता नहीं रहा है। मानवता के हित में शांतिपूर्ण आचरण हमारे संस्कारों में है। हमारा देश इसी नीति पर चला है। भारत में हमारी सेना की छवि देश की रक्षा की है तो विश्व में हम मानवता और शांति के रक्षक भी हैंः पीएम
27 Jul, 19 : 08:26 PM
राष्ट्र की रक्षा सर्वप्रथम है। जहां राष्ट्र की रक्षा की बात होगी, वहां न किसी के दबाव में काम होगा, न किसी के प्रभाव में काम होगा और न ही किसी अभाव में काम होगाःपीएम मोदी
27 Jul, 19 : 08:20 PM
इस बार सरकार बनते ही पहला फैसला शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाने का किया गया। इसके अलावा 'नेशनल वॉर मेमोरियल' भी आज हमारे वीरों की गाथाओं से देश को प्रेरित कर रहा है: पीएम
27 Jul, 19 : 08:20 PM
पाकिस्तान शुरू से ही कश्मीर को लेकर छल करता रहा। 1948, 1965, 1971 उसने यही किया। लेकिन 1999 में उसका छल पहले की तरह फिर एक बार छल की छलनी कर दी गई : पीएम
27 Jul, 19 : 08:18 PM
बीते पांच वर्षों में सैनिकों और सैनिकों के परिवारों के कल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। आजादी के बाद दशकों से जिसका इंतजार था उस 'वन रैंक वन पेंशन' लागू करने का काम हमारी ही सरकार ने पूर्ण किया।
PM Modi: In last 5 yrs, several imp decisions were taken for welfare of our soldiers&their families. Our govt took decision to implement OROP, which was pending since decades. Right after our govt was formed this time, we took decision to raise scholarship of martyrs' children. pic.twitter.com/yuf46EypHi
— ANI (@ANI) July 27, 2019
27 Jul, 19 : 08:07 PM
अपना रक्त बहाकर जिन्होंने सर्वस्व न्यौछावर किया उन शहीदों को, उनको जन्म देने वाली वीर माताओं को भी मैं नमन करता हूं। करगिल सहित जम्मू-कश्मीर के सभी नागरिकों का अभिनंदन, जिन्होंने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाया।
PM Narendra Modi: On this occassion, I pay tribute to all those bravehearts who foiled the conspiracy to take down the tricolour from the peaks of Kargil by sacrificing their blood. I also pay respect to those brave mothers who gave birth to these bravehearts. #KargilVijayDiwaspic.twitter.com/2pA2c13KyD
— ANI (@ANI) July 27, 2019
27 Jul, 19 : 08:05 PM
पीएम मोदी ने कहा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज हर देशवासी शौर्य और राष्ट्र के समर्पित एक प्रेरणादायक गाथा को स्मरण कर रहा है। आज के अवसर पर मैं उन सभी शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने कारगिल की चोटियों से तिरंगे को उतारने के षड़यंत्र को असफल किया।
27 Jul, 19 : 08:00 PM
दिल्ली: लेफ्टिनेंट हितेश (लांस नायक बचन सिंह का बेटा जिसने कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवा दी) की माता कामेश बाला इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कारगिल विजय दिवस स्मारक समारोह में शामिल हुईं।
Delhi: Lieutenant Hitesh (son of Lance Naik Bachan Singh who lost his life in Kargil War) with his mother, Kamesh Bala, at #KargilVijayDiwas commemorative function at Indira Gandhi Indoor Stadium. Lt Hitesh joined the same battalion his father had served at the time of war. pic.twitter.com/AslLKto9lv
— ANI (@ANI) July 27, 2019
27 Jul, 19 : 07:31 PM
Delhi: Prime Minister Narendra Modi at Indira Gandhi Indoor (IGI) stadium for #KargilVijayDiwas commemorative function. pic.twitter.com/JlggziUOWj
— ANI (@ANI) July 27, 2019
27 Jul, 19 : 07:31 PM
Delhi: Prime Minister Narendra Modi & Defence Minister Rajnath Singh at Indira Gandhi Indoor (IGI) stadium for #KargilVijayDiwas commemorative function. pic.twitter.com/syyuyjOyUr
— ANI (@ANI) July 27, 2019