लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की चपेट में आईं करीना कपूर और अमृता अरोड़ा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:35 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इससे पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में सूत्रों ने कहा कि वह और उनकी अभिनेत्री-सहेली अमृता अरोड़ा वायरस की चपेट में आ गई हैं।

करीना ने खुद के संक्रमित होने के बारे में इंस्टाग्राम पर बताया। उन्होंने कहा कि वह ‘जल्द ही स्वस्थ होने’ की उम्मीद कर रही हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं कोविड की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने सभी चिकित्सीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को तुरंत अलग-थलग कर लिया। मुझसे संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति से मैं जांच कराने का आग्रह करती हूं।”

अभिनेत्री ने कहा कि उनका परिवार और स्टाफ सभी ने टीके की दोनों खुराक ली हुई है और “फिलहाल उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।” साथ ही कहा, “शुक्र है कि, मैं ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द सामान्य होने की उम्मीद कर रही हूं।”

बीएमसी सूत्रों के अनुसार खान और अरोड़ा की शनिवार को जांच की गई।

उन्होंने बताया, “ कल, इसकी पुष्टि हुई कि वे दोनों संक्रमित हैं...दोनों घरों में पृथक-वास में हैं।” सूत्रों ने यह भी कहा कि लोगों को बीमारी के प्रसार से बचने के लिए कोविड संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग दोनों अभिनेत्रियों के संपर्क में आए थे, उनका पता लगा लिया गया है और कहा कि उनकी जांच कराई गई है। उनकी जांचों के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि महानगरपालिका उन खबरों की जांच करेगी कि क्या दोनों अभिनेत्रियों ने कुछ पार्टियों में शामिल होने के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह