लाइव न्यूज़ :

कराटे पदक विजेता छात्रा एक दिन के लिए बनी थानाध्यक्ष

By भाषा | Updated: January 26, 2021 23:18 IST

Open in App

बेगूसराय, 26 जनवरी बिहार में बेगूसराय जिला के छोटी बलिया ऊपरटोला की निवासी और कराटे पदक विजेता अंजलि कुमारी (13) मंगलवार को एक दिन के लिए बलिया थानाध्यक्ष बनीं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस अवधेश दीक्षित ने अपने थाना में झंडोत्तोलन के बाद विवेकानंद पब्लिक स्कूल की नवम वर्ग की छात्रा अंजलि को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।

मनोज कुमार स्वर्णकार की पुत्री अंजलि के बारे में दीक्षित ने कहा कि वह अपने वर्ग में बेहतर पढ़ाई भी कर रही है। साथ ही कराटे का प्रशिक्षण 2014 में प्राप्त कर ताईक्वांडो कराटे में कई उपलब्धि हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि अंजलि 2019 में हैदराबाद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। छात्रा ने कई अन्य पुरस्कार भी जीते हैं।

दीक्षित ने कहा कि अंजलि हजारों लड़कियों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि अंजलि के पिता मनोज भी कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाते है। प्रखंड परिसर में अंजलि को प्रति दिन कराटे का प्रदर्शन करते तथा छोटे बच्चों को सिखाते देख तथा आगे बढ़ने की ललक को देखकर उसे एक दिन के लिए यह जिम्मेदारी दी गयी है ।

अंजलि ने इस मौके पर कहा कि उसकी देश के लिए कुछ बेहतर करने की तम्मन्ना है। उसे जो मौका दिया गया, वह उसके जीवन के लिए वरदान साबित होगा।

अंजलि के प्रभार संभालने पर थाने में पहला आवेदन भगतपुर निवासी विकास पासवान ने दिया जिसमें हाई स्कूल के पास लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने का अनुरोध किया गया है। इस आवेदन को अंजलि ने अधिकारी को अग्रसारित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र