लाइव न्यूज़ :

कर्ण सिंह ने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और निष्पक्ष चुनाव की मांग की

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों कई आम नागरिकों की हत्या किए जाने और सुरक्षा बलों के कर्मियों के शहीद होने पर दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होना चाहिए और निष्पक्ष चुनाव कराया जाना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के ‘सद्र-ए-रियासत’ रह चुके कर्ण सिंह ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया जल्द आरंभ होनी चाहिए।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘उप राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ये स्वतंत्र रूप से निर्वाचित विधायिका और लोकप्रिय सरकार का विकल्प नहीं हो सकते।’’

सिंह के मुताबिक, परिसीमन की प्रक्रिया लंबी नहीं खिंचनी चाहिए और परिसीमन आयोग को अपना काम पूरा करने के लिए खुद समयसीमा तय करनी चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘एक बार पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होने के बाद निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है, इसके परिणाम स्वरूप हम कुछ महीनों के भीतर स्थिर सरकार की उम्मीद कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग