कर्ण सिंह ने पद्मा सचदेव के निधन पर शोक जताया
By भाषा | Updated: August 5, 2021 00:28 IST2021-08-05T00:28:06+5:302021-08-05T00:28:06+5:30

कर्ण सिंह ने पद्मा सचदेव के निधन पर शोक जताया
नयी दिल्ली, चार अगस्त जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल कर्ण सिंह ने बुधवार को प्रख्यात लेखिका पद्मा सचदेव के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके निधन से डोगरी भाषी समुदाय को बड़ी क्षति हुई है।
सचदेव डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवयित्री थीं और बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।
कांग्रेस नेता सिंह ने एक बयान में कहा कि सचदेव के निधन से राष्ट्र ने एक अग्रणी साहित्यकार को खो दिया।
इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने भी सचदेव को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।