लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रभावितों को राशन, दवाइयां दे रहा है करण जौहर का फाउंडेशन

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:31 IST

Open in App

मुंबई, 18 जुलाई फिल्म निर्माता करण जौहर ने रविवार को अपने ‘यश जौहर फाउंडेशन’ के पहले महीने का रिपोर्ट कार्ड साझा किया और कोविड महामारी से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

जौहर ने अपने दिवंगत पिता के नाम पर यह फाउंडेशन पिछले महीने शुरू किया जिसका लक्ष्य ‘‘महामारी के दौरान मुश्किलें झेल रहे फिल्म जगत के लोगों की सहायता करना है।’’

जौहर (49) ने इंस्टाग्राम पर रिपोर्ट कार्ड साझा करते हुए लिखा कि यशराज फाउंडेशन रात-दिन काम कर रहा है।

फिल्म निर्माता ने कहा, ‘‘हमारा पहला कदम कोविड-19 से बुरी तरह से प्रभावित मुंबई में फिल्म उद्योग की तत्काल मदद करना था।’’

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन ने मुंबई में 256 राशन किट बांटे हैं और राशन अभियान के तहत 1,000 से ज्यादा लोगों की मदद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल