लाइव न्यूज़ :

करण जौहर मशहूर वकील एवं कार्यकर्ता सी शंकरन नायर पर बनाएंगे फिल्म

By भाषा | Updated: June 29, 2021 15:15 IST

Open in App

मुंबई, 29 जून फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी निर्माण कम्पनी के बैनर तले बनने वाली अगली फिल्म वकील एवं कार्यकर्ता सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित होगी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायसराय की कार्यकारी परिषद के सदस्य नायर के जीवन पर आधारित इस फिल्म का नाम ‘ द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर’ होगा। यह रघु पलट, (शंकरन नायर के परपोते) और उनकी पत्नी पुष्पा पलट द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित होगी।

फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी करेंगे। इसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए शंकरन नायर की ब्रिटिश राज के खिलाफ बहुचर्चित अदालती लड़ाई को दिखाया जाएगा।

करण जौहर (49) ने ट्विटर पर इस संबंध में जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ सी. शंकरन नायर की अनकही कहानी लाने को उत्साहित हूं, एक ऐतिहासिक पुरुष बड़े पर्दे पर....।’’

जौहर का ‘धर्मा प्रोडक्शन्स’ फिल्म का निर्माण ‘स्टिल एंड स्टिल मीडिया कलेक्टिव’ के साथ मिलकर करेगा। फिल्म से जुड़े कलाकारों की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग