लाइव न्यूज़ :

कपूरथला बेअदबी प्रयास मामला: पंजाब पुलिस के अधिकारी हत्या पर प्राथमिकी के बयान से पलटे

By भाषा | Updated: December 20, 2021 23:24 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 दिसंबर पंजाब के कपूरथला में कथित बेअदबी की कोशिश के मामले में आरोपी को पीट-पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस अधिकारी घटना के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के अपने बयान से पलट गए हैं। रविवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने रविवार को हुई घटना के कुछ घंटो बाद की गई प्रेसवार्ता में कहा पहले कहा था कि इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं।

ढिल्लों ने कहा था कि गुरुद्वारा प्रबंधक के बयान पर कथित बेअदबी को लेकर एक प्राथमिकी जबकि दूसरी प्राथमिकी एसएचओ के बयान के आधार पर दर्ज की जा रही है जिसमें चार नामजद और 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया।

प्रेसवार्ता में मौजूद कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खाख ने भी हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही थी।

हालांकि, प्रेसवार्ता के दौरान दोनों अधिकारियों के पास कुछ फोन कॉल आने के बाद अधिकारियों ने कहा कि दूसरी प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी और केवल बेअदबी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

इस बीच, पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को केंद्र को पत्र लिखकर राज्य विधानसभा द्वारा 2018 में पारित उन दो विधेयकों के लिए राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त करने के लिए कहा, जिसके अतंर्गत बेअदबी की घटनाओं में शामिल लोगों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित की जा सके।

रंधावा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आपराधिक प्रक्रिया संहिता (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2018 और भारतीय दंड संहिता (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2018 पर सहमति सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल