लाइव न्यूज़ :

कप्पन की गिरफ्तारी के बाद से उनसे बात नहीं हुई : पत्नी

By भाषा | Updated: November 9, 2020 19:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ नवंबर हाथरस जाने के क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की पत्नी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि गिरफ्तारी के बाद से उनकी अपने पति से बात तक नहीं हो सकी और कप्पन की सेहत को लेकर चिंतित हैं।

कप्पन और तीन अन्य लोगों को पांच अक्टूबर को हाथरस जाने के दौरान मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन सभी पर राजद्रोह और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी आरोपी हाथरस में हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद जान गंवाने वाली दलित पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे।

कप्पन की पत्नी ने संवाददाताओं से कहा, '' पिछले 36 दिनों से मेरी कप्पन से बात नहीं हुई। मुझे कुछ पता नहीं कि वह कहां हैं। यहां तक कि हमारे वकीलों को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्हें मधुमेह है और हमें उनकी सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्क्षेप करना चाहिए।''

उन्होंने कहा कि अब तक कप्पन ने किसी अदालत में जमानत अर्जी नहीं लगाई है।

कप्पन की पत्नी ने कहा, ''हमारी याचिका के बाद उच्चतम न्यायालय ने मेरे पति को अपनी मां से बात करने की अनुमति प्रदान की थी लेकिन मेरी उनसे अब तक बात नहीं हो सकी है। हमारे वकील उनसे मुलाकात नहीं कर पाए। उनके हस्ताक्षर के बिना हम जमानत याचिका भी दायर नहीं कर सकते। हमें उनकी सेहत की चिंता है।''

उन्होंने कहा, '' हमने कुछ खबरों में सुना कि कप्पन को कहीं से एक करोड़ रुपये मिले। लेकिन ऐसी अफवाहें फैलाने वालों ने इस तथ्य को नजरअंदाज कर दिया कि हमारा घर पिछले आठ साल से निर्माणाधीन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित