लाइव न्यूज़ :

'साल के शुरू में विशेष रूप से महाराष्ट्र में कोरोना के प्रसार के लिए कप्पा म्यूटेशन जिम्मेदार था'

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर भारतीय सार्स-कोवी-2 जीनोमिक्स संघ (इन्साकॉग) ने कहा है कि अधिक संक्रामकता से जुड़े ‘म्यूटेशन’ के लिए भारतीय सीक्वेंसिंग डेटा से प्रदर्शित होता है कि कोविड-19 की कप्पा वंशावली में भी एक ‘म्यूटेशन’ मौजूद था, जिससे 2021 की शुरूआत में खासतौर पर महाराष्ट्र में महामारी का प्रसार हुआ था। हालांकि बाद में उसकी जगह डेल्टा स्वरूप ने ले ली थी।

इसकी वेबसाइट पर 15 नवंबर को साप्ताहिक बुलेटिन में, जब कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन के बारे में चिंता नहीं प्रकट की गई थी, भारतीय सार्स-कोवी-2 जीनोमिक्स संघ ने कहा था कि डेल्टा (बी.1.617.2 और एवाई.एक्स) भारत में चिंता का मुख्य कारण होगा और किसी नये स्वरूप का जिक्र नहीं किया गया था।

बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘अधिक संक्रामकता से जुड़े एन म्यूटेशन के लिए भारतीय सीक्वेंसिंग डेटा के विश्लेषण से प्रदर्शित होता है कि एन:आर203एम म्यूटेशन भी कप्पा वंशावली (बी.1.617.1 और बी.1.617.3) में शामिल था जिसके चलते 2021 की शुरूआत में महामारी का प्रसार, खासतौर पर महाराष्ट्र में हुआ था। बाद में उसे डेल्टा स्वरूप ने विस्थापित कर दिया था।’’

कप्पा स्वरूप, का पिछले साल दिसंबर में भारत में पता चला था। इसके मामले उत्तर प्रदेश, राजस्थान और केरल में पाए गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो