लाइव न्यूज़ :

अदालत में रिलायंस की तरफ से पेश हुए कपिल सिब्बल, बीजेपी बोली- कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2019 09:10 IST

कपिल सिब्बल के दो नाव पर सवार होने से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए असहज स्थिति बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए कपिल सिब्बलराफेल विमान खरीद में रिलायंस पर गंभीर आरोप लगा रही है कांग्रेस

कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल मंगलवार को दो नावों की सवारी करते दिखे। वो सुप्रीम कोर्ट में रिलायंस की तरफ से एक सुनवाई में पेश हुए दूसरे तरफ राफेल विवाद पर उन्होंने अनिल अंबानी पर हमला भी बोला। कपिल सिब्बल का रुख कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए असहज स्थिति बना रहा है जो राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार और अनिल अंबानी पर आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं। बीजेपी ने कहा है कि रिलायंस की तरफ से सिब्बल के पेश होने से कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया है।

भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के अनिल अंबानी समूह के साथ “करीबी रिश्ते” हैं और विपक्षी पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का कई मामलों में उद्योगपति के समूह का ‘‘पक्ष लेना’’ पार्टी का पर्दाफाश करता है। भाजपा की ओर से यह हमला तब किया गया है जब वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल उच्चतम न्यायालय में एक सुनवाई में रिलायंस की तरफ से पेश हुए। यह सुनवायी एरिक्सन इंडिया द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशन्स लिमिटेड (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी एवं अन्य के खिलाफ दायर अवमानना से जुड़ी थी। एरिक्सन इंडिया ने यह मामला 550 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान नहीं करने को लेकर दायर किया है।

भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने सिब्बल द्वारा अंबानी की आलोचना करने और अदालत में रिलायंस की ओर से पेश होने के लिए कांग्रेस पर हमला बोला और कहा, ‘‘राहुल गांधी और कांग्रेस दुष्प्रचार में लिप्त है क्योंकि कंपनी (अनिल अंबानी समूह) जिसके बारे में उनका आरोप है कि उसे यहां (राफेल सौदे में) लाभ हुआ, उसे इस सरकार में कोई लाभ नहीं हुआ बल्कि उसे तब अनुचित लाभ हुआ जब कांग्रेस सत्ता में थी।’

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :कपिल सिब्बलराफेल सौदाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे