भाजपा पर कपिल सिब्बल का कटाक्ष- पहले भ्रष्टाचारियों पर हमला करो और फिर उन्हें गले लगाओ

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2023 11:43 IST2023-07-03T11:31:43+5:302023-07-03T11:43:13+5:30

Kapil Sibal slams BJP first attack the corrupt and then embrace them | भाजपा पर कपिल सिब्बल का कटाक्ष- पहले भ्रष्टाचारियों पर हमला करो और फिर उन्हें गले लगाओ

भाजपा पर कपिल सिब्बल का कटाक्ष- पहले भ्रष्टाचारियों पर हमला करो और फिर उन्हें गले लगाओ

Highlightsअजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लीराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थीप्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन में कहा था "लोकतांत्रिक भावना के विकास में भारत लोकतंत्र की जननी है।"

नई दिल्ली: कपिल सिब्बल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजित पवार और आठ अन्य को एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल किए जाने को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा, "पहले भ्रष्टाचारियों पर हमला करो और फिर उन्हें गले लगाओ।" 

सिब्बल ने ट्वीट किया, "पहले भ्रष्टाचारियों पर हमला करो, फिर भ्रष्टाचारियों को गले लगाओ। पहले उनकी जांच की गारंटी लें, फिर उनके समर्थन की वारंटी लें। जांच भी स्थगित। अब से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) का कोई तनाव नहीं। कुछ सुनी सुनाई सी बात लगती है? लोकतंत्र की जननी अपना काम कर रही है।" 

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। 

सिब्बल ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि शायद इसी "लोकतंत्र की जननी" का उन्होंने (मोदी ने) अमेरिकी संसद में अपने संबोधन में उल्लेख किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन में कहा था "लोकतांत्रिक भावना के विकास में भारत लोकतंत्र की जननी है।"

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Kapil Sibal slams BJP first attack the corrupt and then embrace them

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे