लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के एक इंच वाले बयान पर बोले कपिल सिब्बल- 'मगर हमारी सीमा में चीन ने...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 11, 2023 10:41 IST

कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई भी भारत की सीमा के एक इंच पर भी अतिक्रमण नहीं कर सकता है या बुरी नजर नहीं डाल सकता है। लेकिन चीन ने कब्जा भी किया और बुरी नजर भी डाली।

Open in App
ठळक मुद्देकिबिथू भारत के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित गांवों में शामिल है।राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा।शाह ने कहा था कि वह युग चला गया जब कोई कोई भी हमारी भूमि का अतिक्रमण कर सकता था।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि वह युग चला गया जब भारत की सीमावर्ती भूमि का कोई भी अतिक्रमण कर सकता था और अब कोई इसकी क्षेत्रीय अखंडता पर बुरी नजर से देखने का दुस्साहस नहीं कर सकता। 

अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव किबिथू में 'वाइब्रेंट विलेज' कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए शाह ने कहा कि थलसेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पराक्रम ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी भारत की एक इंच भूमि तक का अतिक्रमण नहीं कर सकता। बताते चलें कि किबिथू भारत के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित गांवों में शामिल है। वहीं, अब राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शाह पर तंज कसा।

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "अरुणाचल में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई भी भारत की सीमा के एक इंच पर भी अतिक्रमण नहीं कर सकता है या बुरी नजर नहीं डाल सकता है। लेकिन चीन ने कब्जा भी किया और बुरी नजर भी डाली। शब्दों के अलावा आपकी प्रतिक्रिया क्या है? कृपया देश को सूचित करें।" 

शाह ने कहा था, "वह युग चला गया जब कोई कोई भी हमारी भूमि का अतिक्रमण कर सकता था। अब सूई की नोक के बराबर भूमि तक का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता। कोई भी भारत की ओर बुरी नजर से नहीं देख सकता क्योंकि सुरक्षा बल देश के सीमांतों की रक्षा कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि 1962 में जो कोई भी इस भूमि का अतिक्रमण करने आया, उसे यहां रहने वाले देशभक्त लोगों के कारण लौटना पड़ा।

टॅग्स :कपिल सिब्बलअमित शाहअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया