लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के 'भाजपा के शासन में दंगे नहीं होते' वाले बयान पर हमलावर हुए कपिल सिब्बल, NCRB का डेटा किया साझा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 3, 2023 11:20 IST

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार में "भाजपा के शासन में दंगे नहीं होते हैं" टिप्पणी पर उनकी आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने इसे भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा एक और जुमला करार दिया।अमित शाह ने कहा था कि हमारे शासन में दंगे नहीं होते।सिब्बल ने ट्वीट कर साझा किए एनसीआरबी आंकड़े

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार में "भाजपा के शासन में दंगे नहीं होते हैं" टिप्पणी पर उनकी आलोचना की और इसे भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा एक और जुमला करार दिया। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह टिप्पणी बिहार के हिसुआ में अपनी यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए की, जहां उन्होंने लोगों से 2025 के विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा सरकार बनाने का आग्रह किया और वादा किया कि नई सरकार दंगाइयों को उल्टा लटका देगी। 

शाह ने कहा था, "सासाराम और बिहारशरीफ में दंगाइयों की खुली छूट है। 2024 के चुनावों में पीएम मोदी को पूर्ण बहुमत दें और 2025 के राज्य चुनावों में भाजपा की सरकार चुनें। दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जाएगा। हमारे शासन में दंगे नहीं होते।"

हालांकि, गृह मंत्री की टिप्पणी का हवाला देते हुए सिब्बल ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का हवाला देते हुए ट्विटर पर डेटा साझा किया और कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सांप्रदायिक दंगे हुए हैं, जो भाजपा शासित राज्य हैं।

कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अमित शाह : "दंगे हमारे शासन में नहीं होते"। एक और जुमला। 2014-2020 (एनसीआरबी डेटा) के बीच 5415 सांप्रदायिक दंगों की सूचना मिली। अकेले 2019 में - 25 सांप्रदायिक दंगे - यूपी (9), महाराष्ट्र (4), और एमपी (2)। सांप्रदायिक हिंसा: हरियाणा (2021) सबसे ज्यादा मामले गुजरात मध्य प्रदेश (अप्रैल 2022)।"

टॅग्स :कपिल सिब्बलअमित शाहएनसीआरबी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया