ओल्ड मॉन्क रम के निर्माता कपिल मोहन का निधन
By रामदीप मिश्रा | Updated: January 9, 2018 11:15 IST2018-01-09T10:58:11+5:302018-01-09T11:15:52+5:30
ओल्ड मॉन्क रम एक समय दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली रम बन गयी थी।

kapil mohan
विश्व की मशहूर रम ओल्ड मॉन्क को बनाने वाले कपिल मोहन का शनिवार (6 जनवरी) को निधन हो गया है। वह 88 साल के थे। उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी गई। वह मोहन मेकिन लिमिटेड के चेयरमैन थे, यह कंपनी शराब के अलावा गैर-अल्कोहल पेय पदार्थों भी बनाती है। बताया जा रहा है कि मोहन का निधन गाजियाबाद में अपने निवास पर हार्ट अटैक के चलते हुआ है।
बता दें कि ओल्ड मोंक रम को 1954 में लॉन्च किया गया था। यह एक लंबे समय तक दुनिया में सबसे बड़ा बिकने वाला रम था। यह कई सालों तक सबसे बड़ा भारतीय निर्मित विदेशी शराब ब्रांड रहा है। इस बनाने वाले मोहन सेना में ब्रिगेडियर पद से सेवानिवृत्ति थे और उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
वहीं, मोहन मेकिन लिमिटेड को लेकर साल 2015 में खबरें आई थीं कि उनकी कंपनी बंद होने वाली है। इसके बाद मोहन ने इन खबरों का खंडन किया था और कहा था कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।