लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा आज बीजेपी में होंगे शामिल, ट्वीट कर किया ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2019 09:01 IST

विधानसभा अध्यक्ष ने यह आदेश आप विधायक सौरभ भारद्वाज की उस शिकायत पर दिया जिसमें दलबदल विरोधी कानून के तहत दिल्ली विधानसभा से मिश्रा को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया था।

Open in App

केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह शनिवार को बीजेपी में शामिल होंगे। कपिल ने मई में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के लिये प्रचार किया था जिसके बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस महीने की शुरुआत में दलबदल विरोधी कानून के तहत उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। 

मिश्रा ने ट्वीट किया, "मैं कल सुबह 11 बजे बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं।" दिल्ली बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने भी पुष्टि की है कि एक समय केजरीवाल के करीबी रहे मिश्रा पार्टी में शामिल होंगे।

दिल्ली बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में शनिवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में "कुछ नामचीन हस्तियां" पार्टी में शामिल होंगी। 

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता कपिल मिश्रा से विधानसभा से उन्हें अयोग्य करार दिये जाने के विधानसभा अध्यक्ष के आदेश में उनके खिलाफ दिये गये निष्कर्षों पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। 

मिश्रा का कहना था कि उन्होंने स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता नहीं छोड़ी है जबकि स्पीकर ने पाया है कि उनके कदम पार्टी से सदस्यता छोड़ने जैसे हैं। मिश्रा दलबदल रोधी कानून के तहत विधानसभा से अपनी अयोग्यता के खिलाफ मंगलवार को हाई कोर्ट पहुंचे थे। 

मिश्रा की ओर से अधिवक्ता अश्विनी कुमार दुबे अदालत में पेश हुए। स्पीकर के आदेश को निरस्त करने का अनुरोध करते हुए मिश्रा ने अदालत में कहा था कि स्पीकर का फैसला 'पूरी तरह से गैरकानूनी, एकपक्षीय, अस्पष्ट और द्वेषपूर्ण' है क्योंकि उन्हें इस मामले में उपस्थित होने का अवसर प्रदान नहीं किया गया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने यह आदेश आप विधायक सौरभ भारद्वाज की उस शिकायत पर दिया जिसमें दलबदल विरोधी कानून के तहत दिल्ली विधानसभा से मिश्रा को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया था।

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया