लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का बयान, कहा- पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी, दिल्ली में छोटे-छोटे पाकिस्तान बनाए जा रहे हैं

By भाषा | Updated: January 23, 2020 15:57 IST

कपिल मिश्र ने दावा किया, ‘‘आठ फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होगा। 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।’’

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग और अन्य स्थानों पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर बरसते हुए दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्र ने गुरूवार को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबले जैसा करार दिया है। अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके कपिल मिश्र दिल्ली के मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार हैं।

एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कपिल मिश्र ने दावा किया, ‘‘आठ फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होगा। 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।’’ उन्होने आरोप लगाया, ‘‘पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी हैं और दिल्ली में छोटे छोटे पाकिस्तान बनाये जा रहे हैं।’

भाजपा नेता ने ट्वीट में आरोप लगाया कि शाहीन बाग, चांद बाग, इंद्रलोक में देश का ‘‘कानून नहीं माना जा रहा है’’ और ‘‘पाकिस्तानी दंगाइयों’’ का दिल्ली की सड़कों पर ‘‘कब्जा’’ है। भाजपा उम्मीदवार ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया, ‘‘आठ फरवरी के चुनाव में भाजपा दिल्ली में जीत रही है, डंके की चोट पर और 11 फरवरी 2020, सुबह 11 बजे तक घुँघरू सेठ (दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल) का इस्तीफा हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जमीन पर हूँ, भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की मजबूती देखने के बाद लिख रहा हूँ। कोई पेड सर्वे, महंगे विज्ञापन, बिके हुए इंटरव्यू केजरीवाल को नहीं बचा सकते।’’ आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता को केजरीवाल ने 2017 में मंत्री पद से हटा दिया था। पिछले साल मिश्र दल बदल कानून के तहत वह अयोग्य करार दिये गए। विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्र का मुकाबला आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के साथ है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारतRekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता?, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

भारतDelhi CM Announcement Update: पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, रामलीला मैदान में 20 फरवरी को 27 साल बाद शपथ ग्रहण?, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये संभावित दावेदार

भारतDelhi Next CM Updates: 9 दिन हो गए, कुछ तो गड़बड़?, आखिर क्यों दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी, आतिशी ने कहा- बीजेपी में विश्वसनीय नेता की कमी

भारत अधिक खबरें

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Club Fire: नाइट क्लब अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 4 पर्यटकों समेत 14 कर्मचारियों की मौत

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान